स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद जिले के नजदीकी गांव में शिकायत वापस न लेने पर युवक से मारपीट, सरपंच प्रतिनिधि सहित कई नामजद

Youth assaulted for not withdrawing complaint in Aasan village of Jind district/Jind news Hindi, Jind Haryana news, Jind crime news, village of Jind district, 


तहलका न्यूज/ जींद: 

जींद जिले के गांव आसन निवासी दीपक ने अपनी शिकायत में बताया कि उसने गांव के सरपंच प्रतिनिधि सहित कई लोगों के खिलाफ खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को शिकायत की थी।




जिसे वापस उठाने का दबाव बनाने के लिए कुछ दिन पहले सरपंच के कहने पर उसके चाचा तिलक राम व राधेश्याम ने घर पर आकर उसे झूठे केस में फंसाने व तंत्र विद्या के बल पर उसका विनाश करने की धमकी दी और  दोनों उसे जातिसूचक शब्द कहते हुए वहां से चले गए। इसके बाद जब 23 अक्तूबर को वह गांव में अपने आफिस से फर्श वाले मैट ले गए तो तिलक राम ने सुमित, दीपक, पुनीत, महेन्द्र, कविता, दिनेश, महेन्द्र को वहां बुला लिया। महेन्द्र ने उसे धक्के मारते हुए आफिस से बाहर निकाला तथा गाली-गलौच करते हुए सभी ने उस पर लाठी डंडों से पीट दिया।

Girl raped in Hisar : हिसार में केले के शेक में नशीला पदार्थ पिलाकर 12 साल की बच्ची से दुष्कर्म




दो आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। आरोपित तिलक राम ने उसके गले से 3 तोले सोने की चेन तोड़ ली। आरोपियों ने उसे दीपावली से पहले ही गोली मारने की धमकी भी दी है। आस-पास के लोगों ने किसी तरह उसे आरोपियों से छुड़वाया। 




पीड़ित का आरोप है कि जब उसे परिवारजनों ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तो रुक्का पहुंच के बाद भी पुलिस बयान लेने नहीं पहुंची तथा अब उस पर समझौते के लिए पुलिस द्वारा दबाव बनाया जा रहा है। 




वहीं पुलिस ने शिकायत के आधार पर सभी आरोपितों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। जांच अधिकारी का कहना है कि शुरूआती पुलिस जांच में चेन स्नैचिंग के आरोप झूठे पाए गए हैं, आगे की जांच जारी है, जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उनके अनुसार आगामी कार्रवाई की जाएगी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |