स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

आधार कार्ड एडिट कर सिम कार्ड जारी करने के मामले में नारनौंद व बरवाला क्षेत्र के तीन गिरफ्तार

 Three from Narnaund and Barwala area arrested in case of issuing SIM card by editing Aadhar card, aadhar card editing, Hisar news Today, latest news Hisar, Hisar crime news, Barwala Hisar News, narnaund News, Hansi news, 

आधार कार्ड पर फोटो एडिट कर सिम कार्ड जारी करने के मामले में तीन आरोपी गिरफ्तार

तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़ । 

 हिसार : हिसार साइबर थाना पुलिस ( Hisar cyber police )  ने अलग अलग आधार कार्ड पर ( aadhar card editing ) एक ही फोटो का प्रयोग कर रिलायंस जियो ( Reliance jio ) के सिम जारी करने के मामले में तीन आरोपियों कापड़ो निवासी सुरेंद्र उर्फ मोटू, राजली निवासी विक्रम और राजली निवासी अनीश अहमद को गिरफ्तार किया गया है।




 

     जांच अधिकारी एएसआई राजाराम ने  बताया कि साल 2019 में रिलायंस जियो कंपनी ने आरोपी सुरेंद्र उर्फ मोटू को कंपनी ने ग्राहकों को मोबाइल कनेक्शन की बिक्री के लिए गांव राजली में प्वाइंट ऑफ सेल (POS) नियुक्त किया हुआ था। जिसकी जिम्मेवारी थी कि वह मोबाइल कनेक्शन प्राप्त करने के लिए आए ग्राहक से ग्राहक की फोटो , पहचान का प्रमाण अधिग्रहण फॉर्म के साथ प्राप्त करें। आरोपी ने अपने दो साथियों सहित अलग अलग आधार कार्ड पर एक ही फोटो का प्रयोग कर 34 सिम कार्ड जारी किए थे। आरोपी विक्रम , सुरेंद्र उर्फ मोटू के साथ काम करता था और अनीश अहमद आधार कार्ड पर फोटो एडिट कर उसे बदल देता था। Whatsapp Channel Link 







हिसार थाना साइबर में रिलायंस जियो कंपनी के नोडल अधिकारी ने 23.09.2023 को अलग अलग आधार कार्ड को एडिट कर उस पर एक ही फोटो का प्रयोग कर सिम कार्ड जारी करने के बारे में शिकायत दी थी जिस पर आईपीसी की धारा 420/467/468/471 के तहत अभियोग अंकित कर उपरोक्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |