हांसी में प्रशासन की नाक के नीचे विकास के नाम पर खुली लूट : ठेकेदार पर निर्माण कार्य में घटिया ईंटें लगाने का आरोप
Open loot in the name of development right under the nose of the administration in Hansi
शहर में सौंदर्गीकरण के नाम पर सरकारी खजाना लूट रहे हैं ठेकेदार
हरियाणा न्यूज, हांसी : सरकार विकास कार्य करवाने के लिए ठेकेदारी प्रथा को बढ़ावा दे रही है। लेकिन कंपटीशन के दौर में टेंडर माइंस में जा रहे हैं और ठेकेदार पर निर्माण कार्य में घटिया सामग्री का प्रयोग कर विकास कार्य के नाम पर खाना पूर्ति करने के आरोप लगाते रहते हैं। अधिकारी सैंपल भरने की बात करते हैं लेकिन ठेकेदारों और अधिकारियों की जांच लाभ में ऐसी सेटिंग है कि निम्न से निम्न स्तर की ईंट व मोटार ( सीमेंट मुसाला ) के सैंपल कभी फेल ही नहीं आते। मिली भगत के कारण ठेकेदार ऐसी लूट में जाते हैं कि उनके द्वारा करवाया का निर्माण कार्य केवल दिखाई देता है और धरातल पर उसका कोई औचित्य नहीं होता। Hansi news today,
शहर में सौंदर्याकरण के नाम पर हो रहे विकास कार्यों में अनियमितताएं बरती जा रही है। ठेकेदार अपने फायदों के लिए निर्माण कार्य में घटिया निर्माण सामग्री का धड़ल्ले से प्रयोग कर रहे हैं। यहां तक की निर्माण कार्य पर निगरानी रखने के लिए परिषद के अधिकारी भी स्टाफ की कमी होने की बात कहकर अपना पल्ला झाड़ रहे हैं। hansi me loot
विभाग की ओर से गांधी मार्केट में ग्रीन बेल्ट बनाने के लिए 20 लाख रुपये का टेंडर ठेकेदार को दिया गया। टेंडर के अनुसार ग्रीन बेल्ट के निर्माण में फर्स्ट क्लास की ईंटों का प्रयोग किया जाना था। परंतु ठेकेदार बिल्कुल घटिया क्वालिटी की ईंटों का प्रयोग कर रहा है। ग्रीन बेल्ट के लिए करीब 400 मीटर दीवार का निर्माण कार्य करने, बेंच व लाइटें लगाने के लिए टेंडर दिया गया है। development work from hansi
आंबेडकरवादी सभा हांसी के प्रधान अभेराम ने बताया कि आंबेडकर चौक पर आंबेडकर वाटिका में घटिया क्वालिटी की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। इस बारे विधायक के संज्ञान में मामला लाया गया है। निर्माण कार्य में लगने वाली ईंट से दीवार कुछ समय बाद ही खराब हो जाएगी। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ठेकेदार अधिकारियों से मिली भगत कर विकास कार्य के नाम पर सरकारी खजाने को लूटने का काम कर रहा है। Ambedkar vatika,
वार्ड पांच के पार्षद नितेश शर्मा ने बताया कि पूरे शहर में किए जा रहे सभी निर्माण कार्य में घटिया क्वालिटी का प्रयोग किया जा रहा है। 1 नंबर से लेकर 100 नंबर तक घटिया क्वालिटी का प्रयोग किया जा रहा है। किसी भी निर्माण कार्य के समय कोई भी अधिकारी मौके पर नहीं पहुंच रहे हैं। जब इसके सैंपल लिए जाते हैं तो इनके सैंपल भी अधिकतर पास ही आते हैं जबकि अंधा व्यक्ति भी हाथ लगाकर बता सकते हैं कि इस सामग्री की क्वालिटी कैसी है। इससे साबित होता है कि लैब में जांच करने वाले कर्मचारियों की ठेकेदारी और स्थानीय अधिकारियों से मिली भगत है और कमीशन लेकर कालजातों में खाना पूर्ति पूरी कर दी जाती है। Hansi Hisar news
नगर परिषद के जेई मोहित ने बताया कि ग्रीन बेल्ट की दीवार में घटिया क्वालिटी की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा था। मामला संज्ञान में आने के बाद ठेकेदार को इसके लिए कहा है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद सैंपल लिए जाएंगे। यदि सैंपल में किसी प्रकार की गड़बड़ी पाई जाती है तो ठेकेदार की पेमेंट रोक दी जाएगी। स्टाफ की कमी के कारण सभी जगह पर अधिकारियों का पहुंचना संभव नहीं है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks