कांग्रेस की हार देख बौखलाए हुए राहुल गांधी दे रहे हैं उल जलूल बयान - नायब सैनी
Frustrated after seeing the defeat of Congress, Rahul Gandhi is giving controversial statements
मोदी-मनोहर की लोकप्रियता से घबराई हुई है कांग्रेस: नायब सैनी
रेवाड़ी में नागरिक अभिनंदन समारोह में बोले नायब - तीसरी बार देश और प्रदेश में बनेगी भाजपा की डबल इंजन सरकार
Haryana News, चंडीगढ़/रेवाड़ी : हरियाणा भाजपा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की बढ़ती लोकप्रियता से कांग्रेस घबराई हुई है। कांग्रेस की दुकान में सामान बचा नहीं है। कांग्रेस की पांचों राज्यों में हार देख राहुल गांधी भी बौखलाहट में उल-जलू बयान देने में लगे हुए हैं। ये बातें प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने रेवाड़ी में नागरिक अभिनंदन समारोह के बाद पत्रकार वार्ता में कही। BJP state president in Haryana,
बुधवार को रेवाड़ी स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित नागरिक अभिनंदन समारोह में पहुंचने पर जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह चौहान, हरियाणा सरकार में मंत्री ओमप्रकाश यादव, युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राहुल राणा, प्रदेश प्रवक्ता वंदना पोपली, पूर्व मंत्री विक्रम सिंह ठेकेदार, किसान मोर्चा राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रामपाल यादव, सामाजिक व धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने सैनी का पगड़ी पहनाकर तथा फूलमालाओं व ढोल नगाड़ों से जोरदार स्वागत किया। Rewari Haryana news,
स्वागत से गदगद सैनी ने सभी का आभार जताते हुए कहा कि रेवाड़ी की 36 बिरादरी ने आज यह साबित कर दिया है कि प्रदेश की 10 लोकसभाओं में कमल खिलेगा। उन्होंने कहा कि आम जनता और कार्यकर्ताओं के दम पर तीसरी बार केंद्र में मोदी और प्रदेश में मनोहर लाल के नेतृत्व में भाजपा की सरकार बनेगी। श्री सैनी ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं की पार्टी है। पार्टी का छोटे से छोटा कार्यकर्ता प्रदेश अध्यक्ष, मुख्यमंत्री, राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रधानमंत्री बन सकता है। Rewari news Today,
प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि रेवाड़ी की इसी पावन भूमि से नरेंद्र मोदी को आशीर्वाद मिला और उन्होंने देश की बागडौर संभाली। प्रधानमंत्री बनने के तुरंत बाद मोदी जी ने कहा था कि भाजपा की सरकार गरीबों को समर्पित सरकार होगी। प्रधानमंत्री ने जैसा कहा था वह करके दिखाया है। भाजपा की डबल इंजन की सरकार में गरीबों के लिए अनेकों योजनाएं चलाई गईं जिनका लाभ हरेक गरीब तक पहुंच रहा है। latest news Rewari
सैनी ने कहा कि मोदी-मनोहर के नेतृत्व वाली डबल इंजन की सरकार में अब गरीबों को इलाज की चिंता नहीं रहती है। आयुष्मान और चिरायु योजना के तहत गरीबों का 5 लाख रुपये तक का निशुल्क इलाज हो रहा है। श्री सैनी ने कहा कि हरियाणा की मनोहर सरकार ने गरीब कल्याण की योजनाओं द्वारा गरीबों को आर्थिक रूप से मजबूत किया है। Rewari news in Hindi
कांग्रेस सरकार के समय चरम पर रहे आतंकवाद पर बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष सैनी ने कहा कि उस दौरान बसों, ट्रेनों में यात्रा करने में भी लोगों को डर रहता था। पूरे देश में भय और भ्रष्टाचार व्याप्त था। 2014 में प्रधान सेवक बनने के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने जम्मू कश्मीर से धारा-370 को हटाया और उन तीनों परिवारों की दुकानों को बंद किया जो धारा- 370 को लगाए रखना चाहते थे। जम्मू कश्मीर में पहले जहां दिन हो या रात गोलियों की आवाज सुनाई देती थी वहां अब अमन और चैन है। श्री सैनी ने कहा कि भाजपा जो वादा करती है उसे पूरा करती है। अयोध्या में भगवान श्रीराम का भव्य मंदिर बन रहा है। मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से तरक्की कर रहा है। पूरे विश्व में भाजपा का वैभव बढ़ा है। Rewari news Today in Hindi,
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष नायब सैनी ने कहा कि हरियाणा में मनोहर लाल के नेतृत्व में ईमानदार सरकार काम कर रही है। युवाओं को बिना पर्ची और खर्ची के मैरिट के आधार पर सरकारी नौकरियां मिल रही है। हरियाणावासियों को मूलभूत सुविधाएं देने में मोदी और मनोहर सरकार ने जबरदस्त काम किया है। आज हर घर नल से जल पहुंच रहा है। उज्जवला योजना के तहत गरीबों को गैस सिलेंडर देकर महिलाओं को धूआं से भाजपा सरकार ने निजात दिलाई है। Rewari news in Hindi
नायब सैनी ने कहा कि साढ़े 9 सालों में मोदी-मनोहर सरकार ने देश और प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत किया है। हाइवे, एक्सप्रेस-वे तथा सड़कों का जाल बिछ रहा है। श्री सैनी ने कहा कि भाजपा की सरकार किसान हितैषी सरकार है। मनोहर सरकार पूरे देश में एमएसपी पर सबसे ज्यादा फसल खरीदने वाली सरकार है। भावांतर भरपाई के तहत किसानों के नुकसान की भरपाई मनोहर सरकार कर रही है। देश और प्रदेश के किसानों को प्रधानमंत्री सम्मान निधि, फसल बीमा का लाभ पहुंच रहा है। किसानों के लिए जितने काम मोदी-मनोहर सरकार ने किए हैं उतने काम किसी भी विपक्ष की सरकार ने नहीं किए हैं। BJP government scheme,
कांग्रेस पर तंज कसते हुए सैनी ने कहा कि कांग्रेस को देश की चिंता नहीं है। कांग्रेस सिर्फ वोट हथियाने की राजनीति करते हुए लोगों को झूठे लालच देकर भ्रम में डालने का काम कर रही है। जबकि भाजपा को देश की चिंता है। उन्होंने कहा कि मोदी-मनोहर सरकार में ही देश और प्रदेश की तरक्की है, इसलिए सभी कार्यकर्ता व आम जन यहां से तीसरी बार केंद्र में मोदी और प्रदेश में मनोहर सरकार बनाने का संकल्प लेकर जाएं। Manohar Lal government
इस मौके पर डा. सतीश खोला, बाबू वीर कुमार यादव, सुनील मुसेपुर, सिंहराम महलावत, रत्नेश बंसल, कृष्ण इंजीनियर, चेयरपर्सन पूनम यादव, पारिसा शर्मा, महावीर सिंह, जिला महामंत्री सत्यदेव यादव व ईश्वर चनीजा, जिला उपाध्यक्ष भूपेन्द्र गुप्ता, अमित यादव, अजय कांटीवाल, सचिव कुलदीप चौहान, मौसमी रानी, उषा आर्य, कोषाध्यक्ष गौरव शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी एडवोकेट नितेश अग्रवाल, आई टी प्रमुख नवीन शर्मा, सोशल मीडिया प्रमुख नीरू भारद्वाज, रामकंवार यादव, राममेहर यादव, सभी मंडलों के अध्यक्ष, मोर्चा अध्यक्ष सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks