स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Hansi accident : सड़क हादसे में घायल युवक की चार महीने बाद मौत


हरियाणा न्यूज, हांसी : Delhi Hisar National Highway पर सीसर गांव के मोड़ पर Road accident में घायल हुए युवक ने हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। बास थाना पुलिस ने नामजद वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।  पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। Hansi accident 





 पुलिस को दिए बयान में सीसर गांव निवासी जयबीर सिंह ने बताया कि वह ड्राइवरी करके अपने परिवार का लालन-पालन करता है। उसकी एक बेटी व एक बेटा दीपक था। दीपक मुंढ़ाल गांव में कपड़े की दुकान पर नौकरी करता था। दीपक अपनी बाइक पर हर रोज आना जाना करता था। 13 जुलाई को रात करीब सवा 8 बजे दीपक अपनी दुकान से काम करके सीसर आ रहा था। जब वह नैशनल हाईवे से सीसर के पास पहुंचा तो तेज रफ्तार से आ रहे किसी अज्ञात वाहन ने दीपक की बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगने से दीपक गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीर दीपक को हांसी के एक निजी अस्पताल में ले गए जहां से उसको हिसार रेफर कर दिया। उसकी हालात में सुधार नहीं हुआ और इलाज के दौरान दीपक ने दम तोड़ दिया। 




परिजनों का कहना है कि दीपक की मौत एक्सिडेंट में लगी चोटों के कारण हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने मृतक के परिजनों के बयान पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |