स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

नारनौंद क्षेत्र की युवती हिसार से लापता, परिवार गया शादी में, चोरों ने लगाई सेंध

Narnaund ke Gav ki yuti Hisar se lapata, girl missing case in Hisar, 

Haryana news 

मौसी के घर गई युवती लापता

हरियाणा न्यूज / हिसार : हिसार जिले के गांव की रहने वाली एक युवती अज्ञात परिस्थितियों में लापता हो गई। काफी तलाश करने के बाद भी लड़की का कोई सुराग नहीं लगा और उसका फोन भी नहीं मिला तो लड़की की मां ने अपने बेटे के लाभ तो होने की शिकायत हिसार सदर थाना में दर्द करवाई है। पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। 






नारनौंद क्षेत्र के गांव की रहने वाली महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी बहन हिसार के पास के गांव में रहती है और उसकी बेटी अपनी मौसी के पास उस गांव में गई हुई थी। मौसी के घर ठहरने के बाद जब वो वापस अपने गांव आने लगी तो युवती की मौसी उसे मय्यड़ गांव तक छोड़ने भी आई। मय्वड़ गांव के बस स्टैंड पर छोड़कर वो वापस अपने गांव चली गई। लेकिन देर रात तक उसकी बेटी घर नहीं पहुंची। उन्होंने अपने स्तर पर काफी तलाश की। लेकिन उसकी बेटी का कोई सुराग नहीं लगा। जब उसका मोबाइल फोन पर संपर्क साधने की कोशिश की तो उसका मोबाइल फोन भी बंद मिला। उसने आरोप लगाते हुए कहा कि उसको शक है कि हिसार के विनोद नगर का रहने वाला कपिल उसकी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ कहीं ले गया है। उसे डर है कि कहीं उसकी बेटी के साथ कुछ गलत ना हो जाए। 








परिवार गया शादी में, चोरों ने मकान में सेंध लगाकर चुराए 60 हजार रूपए व सोने चांदी के सिक्के | 60 rupees or gold and silver coins chori, 


हरियाणा न्यूज / हिसार : हिसार में चोरों का आतंक काफी बढ़ा हुआ है। हिसार के न्यू मॉडल टाऊन का एक परिवार शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया हुआ था कि पीछे से चोरों ने मकान में सेंधमारी कर 60 हजार रूपए की नगदी व सोने चांदी के सिक्के चुराकर फरार हो गए। चोर की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में हिसार के न्यू मॉडल टाउन निवासी अंकित शर्मा ने बताया कि वो अपने परिवार के साथ नरवाना के पास गांव ढाकल में शादी समारोह में शामिल होने के लिए अपने मकान को लॉक करके गया हुआ था।  शनिवार की सुबह पड़ोसी ने फोन पर सूचना दी कि उसके घर के कमरे का ताला टूटा हुआ है। जब वो घर पहुंचा तो देखा कि घर के मैंन गेट का ताला बंद था लेकिन कमरे का ताला टूटा हुआ मिला। जब अंदर जाकर देखा तो कमरे में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। उन्होंने सामान को चैक किया तो घर के अंदर अलमारी में रखे 60 हजार रूपए व चार चांदी के सिक्के और एक सोने का सिक्का नहीं मिला। पुलिस ने पीडि़त अंकित शर्मा की शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है।  

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |