स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बिजली निगम के रिटायर्ड कर्मचारी से सात लाख की ठगी, नारनौंद क्षेत्र के गांव बुड़ाना के व्यक्ति ने बनाया ठगी का शिकार

 कंपनी का डायरेक्टर बताकर करवाई एफडी 


हरियाणा  न्यूज / सुनील कोहाड़´
हिसार : बिजली निगम से रिटायर्ड कर्मचारी के साथ ( Retired employee of Electricity Corporation cheated of Rs 7 lakh ) 7 लाख 10 हजार रूपए की धोखाधड़ी करने का मामला संज्ञान में आया है। पीडि़त व्यक्ति ने इसकी लिखित शिकायत अर्बन एस्टेट थाने में की तो पुलिस में की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। रिटायर्ड कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि उसके साथ यह धोखाधड़ी नारनौंद क्षेत्र के गांव बुडाना के व्यक्ति ने की है। ( Hisar fraud News) 



पुलिस को दी शिकायत में कृष्णा कॉलोनी निवासी बलदेव पूनियां ने बताया कि 26 अगस्त को वो अपने काम से हिसार के विधुत सदन आया हुआ था और जब वापस अपने घर जा रहा था तो विद्युत सदन के सामने नारनौंद क्षेत्र के गांव बुडाना निवासी सुरेन्द्र मिल गया। जिसको वो पहले से ही जानता था। सुरेन्द्र सिवाच उसको अपने साथ सामने अपने कार्यालय में ले गया और बताया कि उसने Fynfit Nidhi private limited company नाम से कंपनी बना रखी है और वो इसका डायरेक्टर है। इस कंपनी में ट्रेंडिग का काम किया जाता है और इस कंपनी में जो व्यक्ति rupaye investment करता है उसको FD interest rate 12 प्रतिशत वार्षिक ब्याज दिया जाता है। इसके अलावा हर महीने जमा पूंजी पर 5 रूपए प्रति सैकड़ा के हिसाब से दिए जाते हैं। बलदेव ने आरोप लगाते हुए कहा कि सुरेन्द्र सिवाच ने कहा कि उसने कहा कि उसकी कंपनी सरकार द्वारा प्रमाणित है और वो उसकी बातों में आ गया।





बलदेव ने बताया कि उसने 29 अगस्त 2019 को 3 लाख रूपए का चैक व 3 लाख रूपए नगद सुरेन्द्र सिवाच को उसकी कंपनी में एफडी करने के लिए दे देते हुए कहा कि ये एफडी उसकी पुत्रवधु के नाम से कर दे। उसके बाद सुरेन्द्र की बातों में आकर 50 हजार रूपए का चैक और 60 हजार रूपए नवंबर 2019 में फिर से दे दिए। कई महीने बीत जाने के बाद भी पांच रूपए सैकड़ा के हिसाब से पैसे उसके खाते में नहीं आए तो वो सुरेन्द्र के कार्यालय में पहुंचा तो सुरेन्द्र सिवाच ने उसे कहा कि कुछ तकनीकी खरीबी के कारण पैसे नहीं आ रहे उसे ठीक कर देंगें तो सब पैसे एक साथ आ जाएंगे। इस तरह से वो मुझे गुमराह करता रहा। फरवरी 2022 में फिर से उसके कार्यालय में गया तो वो बंद मिला। जब आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि सुरेन्द्र सिवाच ने कई लोगों को अपनी ठगी का शिकार बनाया है। तब जाकर उसे अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। अर्बन एस्टेट थाना पुलिस ने बलदेव पूनियां की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। लेकिन अभी तक सुरेन्द्र सिवाच का कोई सुराग नहीं लगा है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |