स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट होने से बचाने के लिए भप्पी जैन ने उठाई आवाज, बोले प्रशासन कुंभकर्ण की नींद सोया

 Bhappi Jain raised his voice to save the historical heritage from being destroyed


Haryana News/ विमल : हांसी : Historical Heritage Badsi Gate from being destroyed पर अवैध रूप से होर्डिंग लगाने वालों की बाढ़ सी आ गई है। भप्पी जैन चायवाला ने पत्रकारों से बात करते हुए बताया की हांसी नगर परिषद अधिकारी और स्थानीय प्रशासन को शहर मे बगैर अनुमति के थोक के भाव होर्डिंग लगाने वालों के खिलाफ कई बार शिकायत कर चुके हैं। लेकिन नगर परिषद अधिकारी और स्थानीय प्रशासन के कानों पर जूं तक नही रेंग रही है।




 स्थानीय प्रशासन व नगर परिषद अधिकारी जानकर अंजान बनकर गहरी कुंभकर्णी नींद में लम्बीतान कर अपनी मस्ती मे सो रहे हैं। हांसी नगर परिषद और प्रशासन को शहर मे जगह जगह होर्डिंग लगने शहर की सुंदरता को खराब करने बारे होर्डिंग लगे रहने की जानकारी होने के बाद भी नगर परिषद द्वारा होर्डिंग्स को उतारा नहीं जा रहा है। इससे पता चलता है कि नगर परिषद और हांसी प्रशासन होर्डिंग्स लगाने वालो से मिलीभगत/सांठगांठ से होल्डिंग लगे हुए हैं। 






भप्पी जैन ने बताया राजनीतिक दल के नेताओं और गैर-राजनीतिक पार्टी नेताओं ने बड़सी गेट और शहर में बडे-बडे होर्डिंग लगाए हुए है। जिससे बड़सी गेट और शहर होर्डिग से ढक गया है। पुरातात्विक महत्व की किसी स्मारक के आसपास होर्डिंग नहीं लगाए जा सकते है। उन्होंने कहां की अवैध होर्डिंग्स लगने से ऐतिहासिक बड़सी गेट और शहर की गरिमा खराब हो रही है। हांसी प्रशासन नगर परिषद एवं जिला प्रशासन होर्डिंग लगाने वालों पर कोई भी कार्रवाई किसी किस्म की नही कर रहा है। जिससे होर्डिंग्स लगाने वालों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं।






 भप्पी ने कहा ऐतिहासिक बड़सी गेट और जगह-जगह शहर में बिजली के खंभों पर होर्डिग लगने से वाहन चालकों का ध्यान भटकने से वाहनों की आपसी टक्कर हो जाती है। कई बार नौबत मार पिटाई तक आ जाती है जिससे वाहन चालकों के वाहन का संतुलन बिगडऩे से कई दुर्घटना के शिकार हो जाते हैं कई लोगों की जान भी जा चुकी हैं। उन्होंने कहा की हांसी नगर परिषद और स्थानीय प्रशासन की मिलीभगत /सांठगांठ से शहर मे अवैध होर्डिंग्स लगाने वालों का धंधा खूब फलफूल रहा है। 





भप्पी ने कहां हांसी शहर की ऐतिहासिक बड़सी गेट और शहर की सुंदरता को दाग लग रहा है।हांसी शहर के ऐतिहासिक स्थलों व विभिन्न जगह पर होर्डिग स्वामियों ने अपने गिरते हुए जनाधार अपनी साख बचाने के लिए इस कदर होर्डिंग्स लगाने शुरू कर दिए हैं ताकि समाज में उनकी अच्छी खासी पहचान हो सके और लोग उनसे डरने लगे।







 बड़सी गेट पर बड़े-बड़े होर्डिंग्स लगाकर बड़सी गेट की ऐतिहासिक धरोहर को नष्ट करने की साजि़श के तहत होर्डिंग्स लगाए हुए हैं। हांसी प्रशासन और नगर परिषद में जागरूकता की कमी होने के कारण शहर होर्डिंग्स से अटा हुआ है। हांसी प्रशासन और नगर परिषद द्वारा लंबे समय से शहर में होर्डिंग्स हटाओ अभियान नहीं चलाया जा रहा है।भप्पी जैन ने जिला प्रशासन और नगर परिषद से मांग करते हुए कहां की हांसी शहर के अनेक बाजारों और बड़सी गेट बिजली के खंभों युनिपोल पर लगे होर्डिंग्स को तुरंत प्रभाव से उतरवाए जाएं और युनिपोल पर लगे अवैध तरीके से लगाए हुए होर्डिंग स्वामी से जुर्माना वसूल कर सरकारी खजाने में जमा करवाया जाएं।





 भप्पी ने कहा जगह जगह शहर में होर्डिंग लगाकर शहर की सुन्दरता खराब करने वालो के खिलाफ हांसी प्रशासन और जिला प्रशासन द्वारा सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाना सुनिश्चित करे। भप्पी ने कहां हांसी प्रशासन नगर परिषद और जिला प्रशासन में जागरूकता की कमी होने के कारण हांसी शहर की जनता मूलभूत सुविधाएं से जूझ रही है। लेकिन हांसी प्रशासन नगर परिषद जिला प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।




 हांसी प्रशासन नगर परिषद जिला प्रशासन सत्ता की चादर ओढ़ कर कर आंखों पर पट्टी कानों में ठंडा तेल डालकर अपनी मस्ती में मस्त हैं। भप्पी ने कहां हांसी नगर परिषद में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। भप्पी ने कहां हांसी शहर में आवारा पशु और अतिक्रमण की भरमार है नाले और नालियां गंदगी से अटी पड़ी है। हांसी प्रशासन और नगर परिषद में जागरूकता की कमी के कारण हांसी शहर अपनी बदहाली पर खून के आंसू रो रहा है।


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |