हांसी के नजदीकी गांव के युवक ने शातिर ठग के झांसें में आकर गंवाए 2 लाख 20 हजार
young man from Chanot village in Hansi area lost Rs 2 lakh 20 thousand by falling prey to a vicious swindler.
शातिर ठग ने पत्नी का मामा बन किसान को लगाया दो लाख बीस हजार रुपये का चूना नंबर देता हूं आप उस पर वाट्सअप पर बात करो फिर
हरियाणा न्यूज / हांसी :
शातिर ठगों ने एक किसान को व्हाट्सअप काल कर खुद को उसकी पत्नी का मामा बताकर उसे 2 लाख 20 हजार रुपए का चूना लगा दिया। गांव चानौत निवासी पंकज ने साइबर थाना थाना में शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को लेकर शिकायत दी है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में लगी हुई है।
पंकज ने बताया कि उसके पास 12 जुलाई को एक अज्ञात मोबाइल से व्हाट्स अप काल आई और कॉल करने वाले व्यक्ति मुझे कहने लगा कि पहचान मैं कौन बोल रहा हूं मैने कहा कि मैं तो नहीं जानता तो उसने कहा कि आपके यहां से विदेश में कौन कहां गया है। तो मैने कहा कि मुझे लगता है कि मेरी पत्नी का मामा बोल रहे हो तो उसने कहा कि सही पहचाना मैं वही बोल रहा हूं।
मुझे कहा कि हिसार का एजेन्ट है मैंने आपको उसका मैने अज्ञात द्वारा दिए गए नंबर पर व्हाट्सएप काल की तो उसने कहा कि आपके मामा के कागजात में दिक्कत है और उसे ठीक करवाने लिए आपको मुझे रुपये देने पड़ेंगे। फिर मैने पहले मेरे पास आए नम्बर पर बात की तो उसने कहा कि मैं तेरे खाते में डालर भेज देता हूं और मेरे द्वारा भेजे गए डालर के रुपए 24 घण्टे में आपके खाता में आ जाएंगे।
तब तक तुम उसके खाते में उसके कहे अनुसार रुपए डाल दो। फिर मैने उसके द्वारा बताए गए खाता नम्बर पर एक लाख 20 हजार रुपये यूपीआई से व एक लाख रुपये बैक में जाकर उस खाता में डाल दिए। इस प्रकार मैंने कुल 2 लाख 20 हजार रुपये डलवा दिए, लेकिन उसके बाद से वह नम्बर बन्द आने लगा तो उसे शक हुआ कि उसके साथ आनलाईन फ्राड हुआ है। फिर मैने मेरे मामा जी महेश कौशिक से बात की तो साइबर ठगी का अहसास हुआ और उसके बाद उसने आनलाईन शिकायत दर्ज करवाई।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks