स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

तोशाम में सीएम फ्लाइंग का छापा, वन विभाग की टीम के साथ बड़ी कार्रवाई

 CM flying raid in Tosham, major action with forest department team

सीएम फ्लाइंग व वन विभाग की टीम ने लकड़ी से भरे 13 वाहन पकड़े

आरोपी सात वाहन चालकों पर तीन लाख 62 हजार लगाया जुर्माना


हरियाणा न्यूज / तोशाम :

शुक्रवार सुबह मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम व वन विभाग तोशाम की टीम ने संयुक्त रूप से तोशाम में जुई मार्ग स्थित आरा मशीनों पर हरी लकड़ी सप्लाई करने वाले 13 वाहनों को मौके से काबू किया। इस दौरान काबू की गई हरी लकड़ियों से भरी गाड़ियों को स्थानीय वन विभाग के कार्यालय में लाया गया। इस दौरान संबंधित विभाग के अधिकारियों ने कार्रवाई करते हुए सात गाड़ियों मालिकों पर तीन लाख 62 हजार रुपये का जुर्माना लगाया, जिससे एकबारगी लकड़ी सप्लाई करने वाले व आरा मशीन मालिकों में हड़कंप की स्थिति बन गई।







शुक्रवार मुख्यमंत्री उड़नदस्ते की टीम ने वन विभाग की टीम के साथ तोशाम में हरी लकड़ी से भरे वाहनों पर छापेमारी कार्रवाई की। इस दौरान सीएम फ्लाइंग व वन विभाग की टीम की कार्रवाई को देखकर क्षेत्र के आरा मशीन संचालकों व लकड़ी सप्लाई करने वाले वाहन चालकों में हडकंप मच गया। इस दौरान टीम ने सुबह हरी लकड़ियों से भरी 13 गाड़ियों को पकड़ा, जिसमें सात गाड़ियों पर लाखों रुपये का जुर्माना लगाया गया और विभागीय जांच में दो गाड़ी खाली, दो गाड़ियों के कागजात पूरे मिलने व एक गाड़ी में शहतूत व एक गाड़ी में अलन्थस की लकड़ी होने पर उन्हें छोड़ दिया गया।




सीएम फ्लाइंग को गुप्त सूचना मिली थी कि तोशाम में आरा मशीनों पर हरी लकड़ियों की सप्लाई होती है। सीएम फ्लाइंग की टीम ने वन विभाग की टीम के साथ शुक्रवार सुबह तोशाम में छापेमार कार्रवाई करते हुए हरियाणा व राजस्थान से लाई गई हरी लकड़ियों से भरी गाड़ियों को पकड़ा। तत्पश्चात हरी लकड़ीयों से भरी गाड़ियों को स्थानीय वन विभाग के कार्यालय लाया गया और वन विभाग की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गाड़ी मालिकों पर जुमार्ना लगाया गया। इस दौरान वाहन चालको ने मौके पर ही जुमार्ना भरकर गाड़ी को संबंधित विभाग के अधिकारियों से छुड़वाकर अपने कब्जे में लिया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |