स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

ट्रेनें फुल, यात्री परेशान | train full yatri pareshan : लटक कर जाने को मजबूर

 train full yatri pareshan

नहाय खाय के साथ छठ पर्व की शुरूआत

उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ के जाने वालों को नही मिल रही रेलगाड़ियों में जगह


हरियाणा न्यूज / जींद : 

नहाय खाय के साथ ही शुक्रवार से छठ पर्व की शुरूआत हो गई है। ऐसे में जींद जिले से भी हजारों की संख्या में उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ के रहने वाले लोग त्योहार मनाने के लिए अपने घरों का रूख करते हैं। हर बार की तरह इस बार भी ट्रेनों में यात्रियों को घर जाने के लिए सीटें उपलब्ध नही हो पा रही हैं। जींद जंक्शन पर ठहराव होने वाली 15910 अवध आसाम एक्सप्रेस, 12137-38 पंजाब मेल, 14623 पातालकोट एक्सप्रेस में 140 से 150 तक की वेटिंग चल रही है। अवध आसाम एक्सप्रेस डिवरुगढ़, गोवाहाटी, बिहार, किशनगंज, मुजफरनगर, लखनऊ, बरेली और गाजियाबाद जाती है। 



वहीं पंजाब मेल एक्सप्रेस मुंबई, कल्याण, नासिक, भोपाल, ललितपुर, ग्वालियर, आगरा और मथुरा जाती है। पातालकोट एक्सप्रेस भोपाल, ललितगढ़, आगरा व मथुरा और सियोनी तक जाती हैं। त्योहारी सीजन के चलते प्रवासी लोग अपने घर जाने को लेकर टिकट कन्फर्मेशन के लिए उत्तर प्रदेश, बिहार, छत्तीसगढ़ के रहने वाले लोगों को नही मिल पा रही रेलगाड़ियों में जगह नहीं मिल रही है। जिसके कारण उन्हें भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। 






पातालकोट एक्सप्रेस भोपाल, ललितगढ़, आगरा व मथुरा और सियोनी तक जाती हैं। त्योहारी सीजन के चलते प्रवासी लोग अपने घर जाने को लेकर टिकट कन्फर्मेशन के लिए जानी चाहिए। जयंती देवी मंदिर के पुजारी नवीन शास्त्री ने बताया कि छठ महापर्व में नहाय-खाय का विशेष महत्व होता है। इस दिन प्रति अपने शरीर, वस्त्र एवं घर की शुद्धिकरण करते हैं। सुबह व्रती स्नान करते हैं। सरोवर पर भी स्नान करते हैं। उसके बाद घरों में व्रतियों के लिए खाना बनता है। 




18 नवंबर को दिनभर उपवास रख कर सायंकाल सूर्य भगवान की पूजा खौर और पूरी का भोग लगा घर पर पूजा की जाती है। इसके बाद 19 नवंबर को श्रद्धालु अन्न और जल का ग्रहण नहीं करते और सायंकाल को अस्ताचल सूर्य को तालाब या नदी में अर्घ्य दिया जाता है। मंदिर परिसर में तालाब है। यहां भी काफी संख्या में छठ पूजा पर लोग अर्ध्या देने पहुंचते हैं।




रेलगाड़ियों में लंबी वेटिंग : जयप्रकाश


जींद रेलवे जंक्शन के स्टेशन अधीक्षक जयप्रकाश ने बताया कि इस समय रेलगाड़ियों में लंबी वेटिंग चल रही है। जिसके चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब, उत्तर प्रदेश और बिहार जाने वाले लोगों ने बहुत पहले ही त्योहारी सीजन को देखते हुए रिजर्वेशन करवाई हुई है। ऐसे में जो लोग त्योहार मनाने के लिए अब अपने घरों को जाना चाह रहे हैं उन्हें टिकट नही मिल रही है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |