स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में बाइक सवारों ने स्कूल जा रही छात्रा का किया अपहरण | Bike riders kidnapped girl going to school in Hansi

Bike riders kidnapped girl going to school in Hansi, Hansi news, hansi Hisar News, hansi kidnapping news, 

बाइक सवार छात्रा से बोले, तुम्हारी मां के पास ले चलेंगे, इनकार करने पर जबरन बाइक पर बैठाया


हरियाणा न्यूज / हांसी :

हांसी में स्कूल जा रही एक छात्रा का बाइक सवारों द्वारा अपहरण किए जाने का मामला प्रकाश में आया। हालांकि बाद में छात्रा को बाजार की गलियों से घुमाते हुए बस स्टैंड पर छोड़ कर अपहरणकर्ता बाइक सवार मौके से फरार हो गए। छात्रा के कहने पर अज्ञात व्यक्ति ने उसके पिता के पास फोन कर उस बस स्टैंड बुलाया। पुलिस ने पीड़ित छात्रा के पिता की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 





पिता के बस स्टैंड पहुंचने पर छात्रा ने पिता को आपबीती सुनाई जिसके बाद छात्रा के पिता ने मामले की शिकायत पुलिस को दी और पुलिस अज्ञात बाइक सवार युवकों के खिलाफ अपहरण की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में छात्रा के पिता खैराती लाल ने कहा है कि उसकी बेटी ने बताया कि वह सुबह घर से स्कूल जा रही थी। तभी मोटर साइकिल पर सवार दो युवक उसके पास आए और उसकी बेटी को जबरन उठाकर ले गए। 





खैराती लाल ने बताया कि करीब 10 बजे उसके पास एक अनजान नंबर से फोन आया और फोन करने वाले ने उसे बताया गया कि आपकी बेटी बस स्टैंड पर अकेली खड़ी है, आप इसे यहां से ले जाओ। यह सुनते ही वह तुरन्त बस स्टैंड पर पहुंचा तो फोन करने वाला और उसकी बेटी बस स्टैंड पर खड़े थे। खैराती लाल का कहना है कि अज्ञात युवक उसकी बेटी को जबरन उठाकर ले गए और उसे डराया धमकाया गया।





मां के पास छोड़ने की बात कहने लगे । उसने मां के पास जाने के लिए मना किया तो उन्होंने जबरदस्ती उसको मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और एक युवक मेरे पीछे बैठ गया। पीछे बैठे गया। पीछे बैठे युवक ने उसे धमकाते हुए कहा कि यदि शोर मचाया तो तुम्हें जान से मार देंगे। उसके बाद उन्होंने उसके ऊपर शॉल ढक लिया। बाइक सवार उसे इधर-उधर शहर की गलियों मे घुमाते हुए बस स्टैंड पर ले गए और उसे बस स्टैंड पर छोड़ कर मौके फरार हो गए।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |