स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

धान के भाव में बढ़ोतरी, खिले किसानों के चेहरे | Increase in paddy prices, farmers' faces brightened

Increase in paddy prices, farmers' faces brightened, latest 1121 paddy price today, 1121 paddy price, paddy price today, Haryana news Today, 


हरियाणा न्यूज : धान 1121 के भाव निरंतर बढ़ रहे है। किसानों के लिए इस बार धान 1121 पीला सोना साबित हो रही है। इस साल बीते साल की अपेक्षा 700 रुपए प्रति क्विंटल तक अधिक भाव किसानों को प्राइवेट परचेजर पर मिल रहे है। किसानों को 5 हजार पार भाव होने की उम्मीद आने वाले दिनों में है। किसानों के लिए इस बार दीपावली का पर्व भाव बढ़ने से खुशी लेकर आने वाला बन गया है।


मार्केट कमेटी में दर्ज आंकड़ों के अनुसार अब तक मंडी में 98023 क्विंटल धान 1121 आ चुकी है। भाव इन दिनों 3750 से लेकर 4731 रुपए प्रति क्विंटल तक रहे है। बीते साल इन दिनों 2921 से लेकर 4051 रुपए प्रति क्विंटल तक के भाव मिल रहे थे। फसल के भाव बढ़ने से बाजारों में भी इस बार रौनक नजर आ रही है।




आढ़ती जितेंद्र श्योकंद, रामदत्त शर्मा, भूप खटकड़ ने कहा कि इस बार 1121 के भाव बीते साल की अपेक्षा अधिक मिल रहे है। चावल की डिमांड होने के चलते भाव निरंतर बढ़ौतरी जारी है। बाजार ग्रामीण अंचल पर निर्भर है। ग्रामीण अंचल से ही लोग खरीददारी त्यौहार पर करने उचाना के बाजारों में आते है । फसल का उत्पादन, भाव अच्छा हो बाजारों में रौनक होती है। इस बार दुकानदारों के चेहरे भी फसल के भाव बढ़ने से खिले है।


हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 





कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |