Jind news Hindi : युवक पर जानलेवा हमला करने का आरोपी 2 महीने बाद गिरफ्तार
Accused of fatal attack on youth arrested after 2 months/ Jind news Today, Jind news Hindi, Jind crime news, Jind Haryana news,
हरियाणा न्यूज / जींद : घर से बुलाकर युवक पर साथी के साथ मिलकर नुकीले हथियार से जानलेवा हमला करने के 2 माह से फरार चल रहे आरोपी को थाना सदर जींद पुलिस ने काबू किया है।
आरोपी की पहचान जितेन्द्र उर्फ साहिल निवासी गांव कैरखेड़ी जिला जींद के तौर पर हुई है। आरोपी के खिलाफ आगामी कार्रवाई की जा रही है । इस मामले में आरोपियों पर पहले रास्ता रोक कर मारपीट करने व धमकी देने की धाराओं में केस दर्ज किया गया था। बाद में डाक्टर की रिपोर्ट के आधार पर पहले से दर्ज केस में जानलेवा हमला करने की धारा इजाद की गई है। जांच अधिकारी ने बताया कि अपोलो रोड हकीकत नगर निवासी मंजू ने थाने में शिकायत देकर बताया था कि 9 सितम्बर की शाम को 5 बजे क्षेत्र के निवासी दीपू व शेरा घूमने की बात कहकर अपने साथ ले गए थे।
दोनों उसके भाई को बाईपास पुल के पास रजबाहा पुल की पटरी अहिरका ले गए जहां उसने नुकीले हथियार से चोटें मारी तथा वहीं पर फैंक कर भाग गए।
अगले दिन सूचना पाकर उन्होंने मौके पर जाकर घायल को उपचार के लिए हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल करवाया।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks