स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

एडीजीपी ड्रग मुक्ति टीम हांसी के नजदीकी गांव में डोर टू डोर सर्वे कर करेगी ड्रग पीड़ितों की पहचान | ADGP Drug Mukti Team will identify drug victims

 ADGP Drug Mukti Team will identify drug victims by doing door to door survey/ hansi news, hansi news today, latest news Hisar adgp, Hisar news Today, 

ढाणा कला व ढाणा खुर्द होगे एक महीने मे ड्रग मुक्त गांव घोषित-- एडीजीपी


हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़। 

हिसार : Hisar Adgp श्रीकांत जाधव ने हांसी के गांव ढाणा खुर्द व ढाणा कला का दौरा किया। आज वे ढाणा खुर्द वासी प्रसिद्ध लोक गायक व ड्रग मुक्त अभियान मे महत्वपूर्ण कार्य करने वाले सुभाष फौजी के पिता के स्व जयराम यादव स्वर्गवास पर उनके परिवार को सांत्वना देने के लिये ढाणा खुर्द पहुंचे थे ।


 


उन्होने गांव ढाणा खुर्द के पार्क को देखा व गांव की सुन्दरता की प्रशंसा की। उन्होंने गांव मे ड्रग्स के प्रभाव बारे भी जानकारी ली व ग्रामीणों को इस समस्या को गंभीरता से लेने को कहा । उन्होंने कहा गांव सुदर है यह गांव ड्रग मुक्त गांव होना चाहिए, यहां के युवा जागरूक चरित्रवान व आदर्श बने। कहा इस कार्य के लिये प्रयास करना होगा क्योकी गुणवत्ता कभी संयोग से नही आती,मेहनत मांगती है प्रयास करना पडता है।  उन्होने गांव ढाणा कला व खुर्द ड्रग मुक्त बनाने के लिये अपनी ड्रग मुक्ति टीम को सर्वे कर ड्रग पीड़ितों की पहचान व उनका उपचार शुरु करवाने को कहा।






 एडीजीपी की ड्रग मुक्ति टीम ने आज से ही दोनों गांव मे सर्वे का कार्य शुरु कर दिया है। गांव के सरपंचो व उपस्थित लोगों ने एडीजीपी की इस पहल का स्वागत किया व आश्वासन दिया कि सभी ग्रामीण इस कार्य मे सहयोग करेगे व गांव ड्रग मुक्त बनने पर गांव मे शांति व समृद्धि आएगी गांव मे चोरीयो पर भी रोक लग जायेगी।

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 


एडीजीपी कार्यालय के प्रवक्ता ने बतलाया कि एडीजीपी के आदेशों की पालना आज से ही शुरु कर दी गई है। टीम अगले सप्ताह तक दोनों गांव मे डोर टू डोर सर्वे कर ड्रग पीड़ितों की पहचान करेगी ,उनके परिवार व ड्रग पीड़ितों की काउंसलिंग करवाई जाएगी,जिन लोगों को उपचार की जरूरत है उनके लिये गाँव मे ही कैंप लगाकर उपचार शुरु करवाया जायेगा।


 

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 


प्रवक्ता ने बतलाया की 01 दिसम्बर से पहले गांव मे आये सुधार बारे रिपोर्ट एडीजीपी के सम्मुख पेश की जाएगी व इसी के आकलन पर दोनो गांव को ड्रग मुक्त घोषित करवाया जायेगा। उन्होंने कार्यालय के सम्पर्क सुत्र 8814011000 पर ड्रग से संबंधित सूचना देने के लिये लोगों से अपील की कोई भी व्यक्ति ड्रग की तस्करी अथवा ड्रग के सेवन बारे सुचना इस न0 पर दे सकता है। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाता है। जो लोग ड्रग के लत मे पड चुके है उनका इस अभियान के तहत निशुल्क उपचार करवाया जा रहा है। इस अवसर पर सरपंच कृष्णा यादव, लीला राम, समाजसेवी नरेश यादव, जयसिंह, पुर्व सरपंच राजेन्द्र यादव सहित सैकडो लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |