ट्राली बैग काटकर रूपये चोरी के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 15 हजार रुपए बरामद
Second accused arrested in case of theft of money by cutting trolley bag in Hisar / Hisar theft case, Hisar theft news, Today Hisar news, Hisar Haryana news, latest news Hisar,
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : स्पेशल स्टाफ पुलिस टीम ने बस स्टैंड हिसार से ट्राली बैग काटकर रुपए की चोरी मामले में दूसरे खरलहल, जींद निवासी अनिल उर्फ लीला को थाना शहर हिसार में आईपीसी की धारा 379 के तहत अंकित अभियोग संख्या 832 दिनाक 28.09.2023 में गिरफ्तार किया गया है।
मुख्य सिपाही विजय कुमार ने बताया कि बस स्टैंड हिसार पुलिस चौकी में गांव लौन, जींद निवासी अजय ने उसके ट्राली बैग से 4 लाख रुपए चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिसमे शिकायतकर्ता अजय ने बताया कि वह 28 सितंबर 2023 को वह नरवाना से हिसार के लिए राजस्थान रोडवेज की बस में ट्राली बैग लेकर सवार हुआ था। वह हिसार में अपने रिश्तेदार को देने के लिए ट्राली बैग में 4 लाख रुपए लेकर आया था। जब उसने हिसार बस स्टैंड पर उतर अपने ट्राली बैग को चैक किया तो उसमे से मेरे चार लाख रु गायब मिले।
मुख्य सिपाही विजय ने बताया कि पुलिस जांच में सामने आया कि शिकायतकर्ता ने 4 लाख रुपए चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी । जबकि वह 4 लाख रूपये का पैकेट अपने घर पर छोड़ आया था और उसके ट्राली बैग में सिर्फ 50 हजार रुपए थे। आरोपी अनिल उर्फ लीला ने अपने साथी आकाश के साथ सिविल अस्पताल मोड़ के पास शिकायतकर्ता अजय के ट्राली बैग को काटकर 50 हजार रुपए चोरी किए थे। पुलिस द्वारा नरवाना, जींद निवासी आकाश को पहले ही गिरफ्तार कर 15 हजार रुपए बरामद किए जा चुके है। पुलिस ने आरोपी अनिल उर्फ लीला से चोरिशुदा धनराशि में से 15 हजार रुपए बरामद किए है। इस प्रकार पुलिस ने उपरोक्त अभियोग में कुल 30 हजार रूपए बरामद किए है। आरोपी अनिल उर्फ लीला को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks