गोगा मेड़ी जा रहे व्यक्ति से लूटपाट करने का दूसरा आरोपित गिरफ्तार | robbing a person going to Goga Medi
Second accused arrested for robbing a person going to Goga Medi, Hisar robbery case, Hisar news Today, latest news Hisar, Hisar Haryana news, Hisar crime news Today,
मोबाइल फोन और नकदी लूटने के मामले में दूसरा आरोपी गिरफ्तार, 2 ई रिक्शा, मोबाइल फोन व धनराशि बरामद
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : सोनीपत से चलकर राजस्थान स्थित गोगामेड़ी एक व्यक्ति से हिसार बस स्टैंड के पास दो ई रिक्शा चालकों द्वारा मोबाइल फोन व नगदी लूटने के मामले में सिटी थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपित को भी पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपित की पहचान पटेल नगर निवासी प्रदीप उर्फ चटकू के रूप में हुई है।
उप निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि आरोपी एक आरोपी प्रदीप उर्फ चटकू ने अपने साथी मन्नू उर्फ बच्ची के साथ बस स्टैंड हिसार के पास गूगा मेडी जा रहे एक यात्री से उसका मोबाइल फोन और धनराशि लूटी थी। जिसके बारे में पुरखास सोनीपत निवासी मनजीत ने थाना शहर में शिकायत दी कि वह पैदल यात्रा पर गूगा मेडी जा रहा था कि 2/3.11.2023 की रात में करीब 1 बजे जब वह हिसार बस स्टैंड के पास पहुंचा तो एक ई रिक्शा में दो युवक आए और उन्होंने मेरा फोन और 15 सौ रुपए लूट कर ई रिक्शा लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए।
दी गई शिकायत पर थाना शहर हिसार में अभियोग अंकित कर पुलिस ने उपरोक्त आरोपी मन्नू उर्फ बच्ची को गिरफ्तार कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग 2 ई रिक्शा, 1500 रुपए और मोबाइल फोन बरामद किया है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks