लाइन पार जा रहे तीन दोस्त आए ट्रेन की चपेट में | crossing the line were hit by a train
Three friends crossing the line were hit by a train, died crossing the line were hit by a train, latest news Hisar, Hisar news Today, Hisar Haryana,
हरियाणा न्यूज, हिसार : विद्यानगर के पास रेलवे लाइन पार जा रहे तीन दोस्त (crossing the line were hit by a train) ट्रेन की चपेट में आ गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया तो डाक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य दो युवकों का उपचार किया जा रहा है। पुलिस मामले की गहनता से जांच करने में जुटी हुई है।
मृतक 20 वर्षीय युवक विनय परिवार का इकलौता चिराग था। उसके पिता फौज में कार्यरत थे जिनकी कई साल पहले मौत हो गई थी। स्वजन के मुताबिक काफी मिन्नतों के पश्चात शादी के करीब 20 वर्ष पश्चात विनय पैदा हुआ था स्वजन ने बताया कि विनय का फौज में चयन हो गया था और अभी उसकी ज्वाइनिंग होनी बाकी थी। वहीं मामले की सूचना मिलने के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची। घटनास्थल से सक्ष्य जुटाए और शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है। जानकारी के अनुसार विद्यानगर कालोनी निवासी विनय अपने दोस्त समीर कुच्ची के साथ रेल को पटरी पर बैठा था। रात करीब नौ बजे एकदम से ट्रेन आ टक्कर लगने से विनय, कुच्चचे और समीर गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोग उन्हें उपचार के लिए अस्पताल में ले गए।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks