किरयाणा दुकान से नगदी चोरी, चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद | theft case in Hisar
Cash stolen from grocery shop, theft incident captured in CCTV camera/uklana theft case, Hisar theft case, Hisar crime news, Hisar Haryana news, latest news Hisar,
करियाणा की दुकान से चुराए साढ़े छह हजार, सीसीटीवी में कैद
| uklana police station |
तहलका न्यूज/ हिसार: उकलाना के भूना रोड स्थित एक दुकान से अज्ञात चोर मात्र कुछ ही मिनटों में किरयाणा की दुकान से लगभग साढ़े छह हजार रुपये चुरा ले गया। दुकानदार अपनी दुकान के पीछे की तरफ खाने खाने गया था लेकिन जब वह तुरंत वापिस आया तो एक युवक दिखाई दिया। दुकानदार को देखकर वह किसी अन्य दुकान से सामान खरीदने का बहाना करके फरार हो गया।
उकलाना पुलिस को दी शिकायत में राजेंद्र ने बताया कि वह भूना रोड का रहने वाला है। उसकी रेलवे फाटक के पास राज किरयाणा नाम से दुकान है। वह अपनी दुकान के पीछे के कमरे में खाना खाने के लिए गया था । करीब पांच मिनट बाद दुकान में वापस आया तो देखा कि बुढ़ाखेड़ा निवासी सन्नी उसकी दुकान से निकल रहा है। जब उसने पूछा कि क्या सामान लेना है तो सनी ने कहा कि उसे नारियल का बुरादा लेना है। दुकानदार ने बताया कि जब वह बुरादा लेने के लिए दुकान के अंदर गया तो सन्नी वहां से गायब हो गया। दुकानदार राजेंद्र ने बताया कि जब उन्हें सन्नी पर शक हुआ तो उसने दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की। फुटेज में नजर आया कि सन्नी दुकान के गले से पैसे निकाल कर अपनी जेब में डालता है। इसके बाद जब गल्ला चैक किया तो गले से 6350 रुपये गायब मिले। उकलाना पुलिस ने केस दर्ज करके युवक की तलाश आरंभ कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks