स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

बुजुर्ग की हत्या कर शव खेत में फेंका, एक महिला सहित चार गिरफ्तार | blind murder case

 Elderly murdered and body thrown in field, four including a woman arrested/hisar blind murder case, Hisar murder case, Hisar Haryana news, latest news Hisar, Hisar crime news, 

पुलिस ने सुलझाई ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी, महिला सहित चार गिरफ्तार


तहलका न्यूज/ हिसार : आदमपुर पुलिस ने मोडाखेड़ा निवासी इंद्राज के ब्लाइंड मर्डर की गुत्थी को सुलझाते हुए हत्या मामले में महिला सहित चार आरोपितों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपितों में अबोहर निवासी संदीप कुमार, पीलीबंगा निवासी कैलाश चंद्र उर्फ शेखू, मोडाखेड़ा निवासी मोनू और भागो देवी शामिल है। 




थाना प्रभारी उप निरीक्षक करण सिंह ने शनिवार को बताया कि 31 अक्टूबर को मोडाखेड़ा निवासी इंद्राज की मृत्यु होने के बारे में सूचना मिली थी। सूचना कर पुलिस टीम मौके पर पहुंची तो गांव मोडाखेड़ा निवासी ओमप्रकाश के खेत की नाली में इंद्राज का शव पड़ा था और उसके शरीर पर चोट के निशान भी थे। 




 पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मृतक के बेटे सुभाष चंद्र की शिकायत पर हत्या का केस दर्ज किया था। पुलिस द्वारा की गई प्रारंभिक जांच में सामने आया कि आरोपितों ने रंजिशन मोडाखेड़ा निवासी इंद्राज की हत्या की और शव को खेत की नाली में डाल दिया। आरोपित भागो देवी को अदालत में पेश करके जेल भेज दिया गया। जबकि बाकी तीन आरोपितों को आगामी पूछताछ के लिए दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |