हांसी में दो अलग-अलग मामलों में 2 गिरफ्तार | 2 arrested in two separate cases in Hansi
2 arrested in two separate cases in Hansi/hansi news, Today hansi news, Today latest news Hisar, hansi Hisar news,
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़।
हांसी : हांसी पुलिस ने अवैध शराब सहित अलग- अलग मामलों में 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से अवैध शराब बरामद कर उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की है।
भाटला चौकी के हेड कांस्टेबल प्रवीण कुमार ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि गांव चानौत में अपनी दुकान के पास भाटला निवासी जॉन अवैध शराब बेच रहा है। पुलिस ने वहां पर रेड की तो आरोपी के पास से 9 बोतल देशी शराब की बरामद हुई। पुलिस ने अवैध शराब को अपने कब्जे में लेते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
वहीं एक्साइज स्टाफ हांसी के ए.एस.आई. जोगेंद्र सिंह को सूचना मिली कि काली देवी चौक के पास एक व्यक्ति अवैध शराब लेकर आ रहा है। व्यक्ति के चौक के पास पहुंचते ही पुलिस ने उसको पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से 14 बोतल देशी शराब की बरामद हुई। आरोपी की पहचान भिवानी जिले के बवानी खेड़ा के गांव चोरटापुर बाड़ा निवासी कृष्ण कुमार उर्फ किरोड़ी के रूप में हुई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks