स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पॉलीटैक्निक के छात्र पर चाकू व बिंडों से हमला | Hisar Polytechnic student attacked with knife and sticks

Hisar Polytechnic student attacked with knife and sticks/Hisar news, latest news Hisar, Hisar crime news, Hisar Haryana news, 


हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़ 

हिसार : बाईपास स्थित Polytechnic college के गेट के बाहर पांच युवकों ने चाकू व बिंडों से हमला कर छात्र अमन को घायल कर दिया। गंभीर रूप से घायल छात्र को उपचार के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मामले की सूचना मिलते ही सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल छात्र के ब्यान दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।




सिविल अस्पताल में उपचार कराने आए घायल अमन ने बताया कि मैंने इसी सत्र में पॉलीटैक्निक में दाखिला लिया है। शुक्रवार को पॉलीटैक्निक में फ्रैशर की पार्टी का आयोजन किया गया। पार्टी में डांस करते हुए 2 छात्रों की कहासुनी हो गई। तब बीच- बचाव करा दिया। मैं दोपहर बाद तीन बजे घर जाने के लिए गेट से बाहर निकला और सड़क कुछ दूर चला। इतने एक वही छात्र आया, जिसकी दूसरे छात्र से कहासुनी हुई थी।






 वह मेरे से कहने लगा कि उस युवक का मोबाइल नंबर दे। मैंने जवाब दिया कि मेरे पास उसका नंबर नहीं है । इतना कहते ही उस युवक ने मेरे हाथ पर चाकू मारा और उसके साथियों ने बिंडे मारे। दूसरे छात्र उसे बाद में सिविल अस्पताल में लाए। सिटी थाना पुलिस मामले की जांच कर रही हैं।


हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |