हिसार साउथ बाईपास पर 2 बाइक की भिड़ंत में एक की मौत | accident in Hisar
One dead in collision between two bikes on Hisar South Bypass/accident news Hisar, Hisar accident news, Hisar Haryana news, latest news Hisar,
तहलका न्यूज / सुनील कोहाड़
हिसार : शाहपुर गांव के नजदीक साऊथ बाईपास के समीप वीरवार शाम को 2 बाइक की टक्कर हो गई। इस हादसे में एक बाइक पर सवार गांव आर्यनगर के चंद्रभान (50) की मौत हो गई। जबकि सतीश और दूसरी बाइक पर सवार युवक घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
आर्यनगर निवासी चंद्रभान राजमिस्त्री था। कुछ दिन पहले शाहपुर गांव में काम लिया हुआ था । वह वीरवार शाम को काम खत्म करने के बाद सतीश के साथ बाइक पर शाहपुर गांव से आर्यनगर के लिए निकले थे। वे साऊथ बाईपास पर पहुंचे तो सामने से आ रही बाइक ने सीधी टक्कर मार दी। जिस कारण दोनों बाइक पर सवार तीन लोग ज मी हो गए।
वहां से गुजर रहे लोगों ने एंबुलैंस के जरिए घायलों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल में पहुंचाया। वहां चंद्रभान ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। सतीश के पांव में चोट लगी। वहीं दूसरी बाइक पर सवार घायल का अग्रोहा मैडीकल कॉलेज में उपचार चल रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks