स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हांसी में नई सब्जी मंडी की दुकान से पैसों से भरा बैग लेकर भागा चोर

Thief ran away with bag full of money from the shop of new vegetable market in Hansi, Hansi news, hansi new vegetable market, 

City police station Hansi 

Haryana news / सुनील कोहाड़।

हांसी :  अज्ञात चोर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित नई सब्जी मंडी ( new vegetable market in Hansi ) में बैग में रखें डेढ़ लाख रुपये लेकर चोर ( Thief ran away with bag full of money ) फरार हो गए। बेग चोरी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दुकानदार की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। इस मामले को लेकर सब्जी मंडी के कारोबारी में रोष बना हुआ है। सब्जी मंडी के दुकानदारों ने कहा कि सब्जी मंडी में सुरक्षा के नाम पर कोई पुख्ता प्रबंध नहीं किए गए हैं। 




मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक कुलदीप सिंह ने बताया कि उनकी नई सब्जी मंडी में हैप्पी फ्रूट कंपनी के नाम से दुकान हैं। शुक्रवार सुबह वह स्वयं व पवन आदि सहित उसके साथ काम करने वाले कई साथी दुकान पर सब्जी बेचने के कार्य में व्यस्त थे। कुलदीप ने बताया कि उसने दुकान में बने काउंटर पर बैग में डेढ़ लाख रुपये तथा दो दुकान के हिसाब किताब की दो डायरियां डाल कर रखी हुई थी।




 कुलदीप ने बताया कि सुबह सब्जी के दौरान जैसे ही उसका ध्यान दुकान से हटा उसकी दुकान के साथ बाइक पर बैठे एक अज्ञात व्यक्ति उसकी दुकान में घुसा और कांउटर पर रखे बैग को लेकर मौके से फरार हो गया।




कुलदीप ने बताया कि जब उसने मंडी में दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किया तो पता चला कि तीन लोग उसकी दुकान की रेकी कर रहे हैं और रेकी करने बाद एक व्यक्ति दुकान के समीप बाइक पर बैठ जाता है, और दुसरा व्यक्ति मौका पाते ही उसकी दुकान में घुसा और डेढ़ लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गया। कुलदीप ने बताया कि उसी बैग में दुकान के हिसाब किताब की दो डायरियां भी थी। दुकानदारों ने सब्जी मंडी में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो एक व्यक्ति उसके बैग को लेकर जाता हुआ नजर आ रहा है। सूचना मिलने पर अनाज मंडी पुलिस ने मौके का निरीक्षण कर दुकान मालिक की शिकायत पर मामले की जांच आरंभ कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |