सीटीयू बस चालक हत्या मामले में पांचवा आरोपी गिरफ्तार | CTU Bus driver murder case
Fifth accused arrested in CTU bus driver murder case, CTU bus driver murder case, Barwala murder case news, Hisar Haryana news, latest news Hisar, Hisar murder case update, bus driver murder case,
| Barwala police station |
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
हिसार : सीटीयू बस चालक की हत्या करने के मामले में कार्रवाई करते हुए बरवाला थाना पुलिस ने पांचवें आरोपित को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए आरोपित की पहचान आरोपी गांव नहला निवासी सुमित उर्फ डब्बू के रूप में हुई है। यार कुछ से पूछताछ करने के उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है
थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपी सुमित उर डब्बू , सीटीयू बस चालक राजेश पर रंजिशन योजना के तहत हमला कर चोटे मारने की वारदात में शामिल था। पुलिस ने उपरोक्त मामले में पहले चार आरोपियों विक्रम उर्फ मोटा वासी बिचपड़ी, मनोज उर्फ कालू वाली बालक और नहला फतेहाबाद निवासी अमित और गुरदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है ।
उल्लेखनीय है कि थाना बरवाला में 7 अगस्त की रात्रि को सूचना मिली कि जेवरा निवासी राजेश लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण अमनदीप अस्पताल, हिसार में दाखिल है। जिस पर अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को जेवरा निवासी मनजीत ने शिकायत दी कि मेरा भाई राजेश सीटीयू में ड्राइवर है। मेरी बालक चौपटा पर परचून की दुकान है। 07.8.2023 की रात में हम दुकान बंद कर घर के लिए निकले कि बाबा फूलनाथ गौशाला के पास मेरे भाई राजेश की गाड़ी पर दो मोटरसाइकिल सवार 6/7 युवकों ने कसोला और डंडों हमला कर उसे चोटे मारकर भाग गए। मैंने मेरे भाई को अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया, जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
राजेश पर आरोपी व उसके साथियों ने रंजिशन योजना के तहत हमला कर चोटे मारी। मंजीत की शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित किया गया। आरोपी सुमित उर्फ डब्बू को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। अभियोग में आगामी जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks