स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पैदल गोगा मेड़ी जा रहे व्यक्ति से मोबाइल फोन व नगदी छिनी, एक गिरफ्तार

 Mobile phone and cash snatched from a person going to Goga Medi on foot/Goga Medi, Hisar Haryana news, latest news today, Hisar crime news, Sonipat Haryana news, 


हरियाणा न्यूज/ सुनील कोहाड़

हिसार: राजस्थान के भादरा के पास गोगामेडी पैदल जा रहे एक व्यक्ति से हिसार के पास दो युवकों ने बीती रात मोबाइल फोन व नगदी छिन ली थी। हिसार पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर युवकों की तलाश शुरू कर दी थी। 24 घंटे बीतने से पहले ही हिसार पुलिस ने राहगीरों से लूटपाट करने के मामले में एक आरोपित को पकड़ने में सफलता हासिल की है। जबकि उसका दूसरा साथी अब तक भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है।‌‌‌‌ पुलिस ने आरोपित को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया है। 




    उप निरीक्षक सत्यवान ने बताया कि आरोपी मन्नू उर्फ बच्ची ने बीती रात को बस स्टैंड हिसार के पास अपने एक साथी सहित गूगा मेडी जा रहे एक यात्री से उसका मोबाइल फोन और धनराशि लूटी थी। जिसके बारे में पुरखास सोनीपत निवासी मनजीत ने थाना शहर में शिकायत दी कि वह पैदल यात्रा पर गूगा मेडी जा रहा था कि 2/3.11.2023 की रात में करीब 1 बजे जब वह हिसार बस स्टैंड के पास पहुंचा तो एक e रिक्शा में दो युवक आए और उन्होंने मेरा फोन और 15 सौ रुपए लूट कर ई रिक्शा लेकर जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। दी गई शिकायत पर थाना शहर हिसार में अभियोग अंकित कर उपरोक्त आरोपी मन्नू उर्फ बच्ची को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी ई रिक्शा चालक है। आरोपी को अदालत में पेश कर एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है।

हरियाणा की ताजा खबरों के लिए इस लाइन पर टच करें 


कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |