Drug addicts stabbed a young man : गाली-गलौच से रोकने पर नशेड़ियों ने युवक को मारे चाकू, घर पर फेंके पत्थर
Drug addicts stabbed a young man/latest news Hisar, Hisar news Today, Hisar crime news, Hisar Haryana news, young man stabbed in Hisar,
तहलका न्यूज/ सुनील कोहाड़।
हिसार : नशे में गाली-गलौच कर रहे युवकों को टोकने से गुस्साए युवकों ने एक युवक को चाकू मारकर घायल कर दिया। उन्होंने उस पर चाकू से 12 वार किए और पत्थर भी बरसाए । चाकू मारे जाने की घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। गंभीर रूप से घायल युवक को अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में दाखिल करवाया गया है। हिसार के कृष्णा नगर निवासी आजाद सिंह ने बताया कि उनकी कॉलोनी में रात के समय नशेड़ियों का आना-जाना लगा रहता है।
बुधवार देर रात को 10-12 युवक उनके घर के बाहर खड़े होकर गाली गलौज कर रहे थे। छत के ऊपर से पहले उसने उक्त युवकों को जाने के लिए कहा, लेकिन वे वहां से नही गए। बाद में छत से नीचे उतर कर उनका भतीजा संजीव युवकों के पास गया और उन्हें वहां से जाने के लिए कहा। संजीव ने उनके पास जाकर रोकना चाहा।
युवकों ने तैश में आकर चाकू निकाल लिया। इसके बाद उस पर 10-12 वार चाकू से किए। चाकू मारने के बाद भी युवक उनके घर पर पथराव करने लगे। संजीव खून से लथपथ होकर जमीन पर गिर पड़ा। घटना की सूचना पुलिस को दी गई लेकिन जब तक पुलिस पहुंची, हमलावर भाग निकला।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks