स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

पुलिस छापेमारी के दौरान गोदाम में मिले बम - पटाखे, केस दर्ज

Bombs and firecrackers found in warehouse during police raid / Sonipat Haryana news, latest news Sonipat, Sonipat crime news, bhalgarh news, bhalgarh police station, 


तहलका न्यूज / सोनीपत :

बहालगढ़ थाना क्षेत्र के दीपालपुर रोड़ स्थित बहालगढ़ में गोदाम के अंदर भारी मात्रा में बम-पटाखे मिले है। चोरी निरोधक स्टाफ ने सूचना के बाद छापा मारकर बम - पटाखों को पकड़ा है। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ एक्सप्लोसिव एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।





चोरी निरोधक स्टाफ में नियुक्त एएसआई राजेश ने बहालगढ़ थाना पुलिस को बताया कि वह टीम के साथ खेवड़ा रोड बहालगढ़ में गश्त कर रहे थे। उसी दौरान उन्हें सूचना मिली कि सिक्का कॉलोनी निवासी नरेंद्र ने दिपालपुर रोड स्थित बहालगढ़ में एक निजी अस्पताल की लैब के पास गोदाम में बम-पटाखे रहे हुए हैं। गोदाम में पटाखों का काफी स्टाक है। जिस पर टीम को साथ लेकर तुरंत छापा मारा गया। 





गली में एक दुकान का शटर खुला था। टीम वहां पहुंची तो मौके पर मौजूद दुकानदार ने अपनी पहचान नरेंद्र के रूप में दी। पुलिस जांच में दुकान के अंदर से भारी मात्रा में बम- पटाखे रखे थे। दुकानदार उनके बारे में कोई लाइसेंस नहीं दे सका। दिवाली पर प्रदूषण को रोकने के लिए जिला प्रशासन की तरफ से पटाखे बेचने पर प्रतिबंध है। दुकानदार सिर्फ ग्रीन पटाखे बेच सकते हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |