Guru Nanak Dev jayanti per Kabaddi MahaKumbh : 2 दिवसीय कबड्डी महाकुंभ में आज भिड़ेंगे कई राज्यों के पहलवान
Haryana news /
तरावड़ी : गांव सौंकड़ा में 21 और 22 नवम्बर को आयोजित होने वाले श्री गुरु नानक देव महाराज जी के प्रकाश पर्व ( Guru Nanak Dev jayanti ) को समर्पित 2 दिवसीय कबड्डी महाकुंभ में आज कई राज्यों के पहलवान भिड़ेंगे। इस महाकुंभ की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया। एक तरफ जहां बेहतर तरीके से खिलाड़ियों के लिए पिच तैयार की गई, वहीं दर्शकों के बैठने के लिए भी पुख्ता इंतजाम किए गए। Haryana Sports news today, Guru Nanak Dev Maharaj Prakash Paro,
गांव सौंकड़ा में आयोजित होने वाले कबड्डी महाकुंभ में कई राजनीतिक हस्तियों के अलावा उद्योगपति व गण्यमान्य लोग खिलाड़ियों को सम्मानित करने के लिए पहुंचेंगे। जानकारी देते हुए कबड्डी क्लब सौंकड़ा के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह लाडी ने बताया कि गांव सौंकड़ा के सरकारी स्कूल के ग्राऊंड में 21 और 22 नवम्बर को 2 दिवसीय कबड्डी महाकुंभ होगा। उन्होंने बताया कि इस महाकुंभ में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तरप्रदेश व हिमाचल समेत कई राज्यों के पहलवान अपना दमखम दिखाएंगे। Kabaddi mahakumb tarawadi,
इस महाकुंभ में भारतीय किसान यूनियन टिकैत के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत, भारतीय किसान यूनियन के प्रदेशाध्यक्ष रतनमान, जिलाध्यक्ष सुरेंद्र घुम्मन, जिला प्रवक्ता सुरेंद्र सागवान, डबल चाबी बासमती राइस के सी.एम. डी. पुष्कर गोयल सहित अन्य गण्यमान्य लोग हिस्सा लेंगे। इस अवसर पर नच्छतर सिंह विर्क, खड़क सिंह, लिफ्टन सिंह, शेर सिंह मल्ली पखाणा, महावीर सिंह बिट्टू सिद्धू आदि शामिल रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks