Fake CBI ऑफिसर बन कर सिंचाई विभाग के रिटायर कर्मचारी से ठगे 12.47 लाख
Fake CBI officer ne sinchai vibhag ke retired karmchari se thage 12.47 lakh
WhatsApp call पर वीडियो रिकॉर्डिंग कर कर्मचारी को किया था ब्लैकमेल, वीडियो वायरल करने की दी धमकी
हरियाणा न्यूज / सुनील कोहाड़।
हांसी : सिचाई विभाग से सेवानिवृत्त कर्मचारी से धोखाधड़ी करके 12 लाख 47 हजार रुपए की ठगी करने का मामला सामने आया है। cyber police ने विनोद कुमार को शिकायत पर केस दर्ज कर मामाले की जांच शुरू कर दी है। Hansi fraud news,
पुलिस को दिए ब्यान में विनोद कुमार ने बताया है कि वह हांसी बजरिया चौक एरिया रहने खाला है और सिचाई विभाग से रिटायर कर्मचारी है। उसने कहा कि 4 नवम्बर को वह घर पर सो रहा था तब उसके मोबाइल पर एक WhatsApp video call आई। उसने वीडियो कॉल उठा ली। वीडियो करने वाले ने वह वीडियो कॉल की रिकॉर्डिंग कर ली। इसके बाद 9 नवम्बर को सुबह 11 बजे इसी नंथर पर व्हाट्सएप कॉल आई और कहा कि वह CBI officer शाहदरा दिल्ली से बोल रहा है। जिस लड़की ने बीडियो कॉल कर आपकी रिकॉडिंग की थी उस लड़की को वह पकड़ लेगा। कॉल करने वाले ने कहा कि आपकी YouTube per video viral कर दी है। video call kar kiya blackmail,
पुलिस को दिए ब्यान में विनोद ने कहा है कि इस पर उसने कॉल करने वाले से इसका समाधान पूछा तो उसने कहा कि वह आपको यूट्यूब के हैड का नंबर देता है। फिर उन्होंने उनका नम्बर भेज दिया और उसकी आई.डी. भी भेज दी। विनोद का कहना है कि फिर उसने उक्त मोबाइल नंबर पर बात की तो उन्होंने बताया कि अभी तक वह वीडियो वायलर होने से रोका हुआ है। इसको आप वायरल होने से बचाना चाहते हो तो आपको जुर्माना देना होगा। इसके बाद विनोद ने उनके बहकावे में आकर उनके द्वारा दिए गए खाता नंबर में 2 लाख 49 हजार 500 रुपए भेज दिए। Hansi cyber police,
विनोद का कहना है कि उसके बाद उनका फिर फोन आया और कहा कि यू-ट्यूब के अलावा यह वीडियो फेसबुक, व्हाट्सएप व टविटर व इन्स्टाग्राम पर भी वायरल हुआ है। इसलिए चार गुणा जुर्माना अलग-अलग कंपनियों को देना होगा। इसके बाद विनोद ने वीडियो वायरल होने से डर के मारे बताए गए अलग-अलग खाते में कुल 12 लाख 47 हजार 500 रुपए जमा करवा दिए। इसके बाद विनोद ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। विनोद का आरोप है कि उसके साथ व्हाट्सएप पर वीडियो बनाकर वायरल करने की धमकी देकर उसके जबरन 12 लाख 47 हजार 500 रुपए ठगे गए हैं। साइबर थाना पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks