नारनौंद क्षेत्र में नौंवी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म | 9th class ki Chhatra se dushkarm
9th class ki Chhatra se dushkarm / narnaund News, narnaund police station,
हरियाणा न्यूज सुनील कोहाड़ ।
नारनौंद : क्षेत्र के एक गांव की 9वीं कक्षा की छात्रा 14 वर्षीय किशोरी के साथ घर में घुसकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने दुष्कर्म करने, पॉक्सो एक्ट, एस.सी./एस.टी. एक्ट व किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। नारनौंद पुलिस ने किशोरी की मां की शिकायत पर एक नामजद आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। Hansi news today,
नारनौंद पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह मजदूरी का काम करती है। 19 नवम्बर की सुबह वह और उसका पति दोनों मजदूरी के लिए घर से चले गए थे। उसकी 14 वर्षीय बेटी घर पर अकेली थी। इस दौरान उनके गांव का ही एक युवक उसकी बेटी के अकेलेपन का फायदा उठाकर उनके घर में घुस गया और उसकी बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसके बाद उसकी बेटी को किसी को भी बताने पर उसको जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गया। 9th class blind se raip
उनके घर पर आने के बाद उसकी बेटी डरी व सहमी हुई थी तो पूछने पर उसकी बेटी ने पूरी घटना उसकी बताई। इसके बाद उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। नारनौंद पुलिस ने आरोपी के खिलाफदुष्कर्म करने, घर में घुसने, जान से मारने की धमकी देने, पोक्सो एक्ट व एससी एसटी एक्ट के तहत केस दर्ज किया है।
नाबालिग लड़की की मां की शिकायत पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है। जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा। - रविंद्र सांगवान, डी.एस.पी. नारनौंद।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks