स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

barat me murder : बारात में युवक की लठ मारकर हत्या, परिजनों ने जींद नरवाना मार्ग पर लगाया जाम

barat me murder: barat mein yuvak ki lathmarkar hatya. 


हरियाणा न्यूज / जींद: उचाना मंडी के नजदीकी गांव पालवां के एक युवक की बारात में लठ मारकर हत्या करने का मामला संज्ञान में आया है। गुस्साए ग्रामीणों ने जींद नरवाना मार्ग पर जाम लगा दिया। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि पुलिस उचित कार्रवाई करने में आनाकानी कर रही है। जाम लगने के कारण Delhi Patiala highway के दोनों साइड वाहनों की लंबी कतारें लग गई। जिसके कारण वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। ( barat me Murder )






मृतक रामनिवास के परिजनों ने बताया कि शादी में डीजे पर नाचते हुए दूल्हे के रिश्तेदारी आपस में झगड़ा कर रहे थे तो रामनिवास ने बीच बचाव करते हुए झगड़े को शांत करवाया था। अगले दिन रामनिवास दूल्हे के साथ बारात में चला गया और जब वापस आ रहा था तो जिस गाड़ी में रामनिवास बैठा हुआ था उस गाड़ी पर गांव घोघड़ियां के पास बारात में शामिल करीब आधा दर्जन युवकों ने लाठी डंडों से हमला कर गाड़ी के शीशे तोड़ दिए और गाड़ी में सवार लोगों को चोटें मारी। परिजनों का आरोप है कि रामनिवास की हत्या लठमारकर की गई है और पुलिस इस मामले में आरोपियों को बचाने में लगी हुई है। परिजनों ने कहा कि जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलेगा तब तक वह चुप बैठने वाले नहीं है। ( Jind murder news today) 






गांव पालवां निवासी रामनिवास अपने दोस्त की शादी में शामिल होने के लिए अलीपुरा गांव गया हुआ था। उसके दोस्त की बारात जींद के नजदीकी गांव रायचंद वाला गई हुई थी। जब रामनिवास अन्य लोगों के साथ बारात से वापस आ रहा था तो अज्ञात परिस्थितियों में मोहित की मौत हो गई। मोहित को तुरंत ही नरवाना के अस्पताल में पहुंचाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया। ( Jind murder case update) 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |