स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हत्या प्रयास मामले में पांचवा मुख्य आरोपी गिरफ्तार | Fifth main accused arrested in murder attempt case in Hisar

Fifth main accused arrested in murder attempt case 


Haryana News / Hisar 

 सीआईए हिसार पुलिस ने पटेल नगर हिसार निवासी अमन पर जान लेवा हमला करने के मामले में पांचवे मुख्य आरोपी ढाणी राजू निवासी अनूप को थाना सिविल लाइन हिसार में आईपीसी की धारा 147/148/149/323/307/506 और आर्म्स एक्ट के तहत fir संख्या 219 दिनाक 09.05.2023 में गिरफ्तार किया है। murder attempt case in Hisar 




    एएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी अनूप 08.05.2023 को पटेल नगर निवासी अमन की बेरहमी से पिटाई करने और उसके भाई अमित पर जान से मारने की नियत से फायर करने की वारदात ने शामिल था। पुलिस जांच में सामने आया कि मामले में शिकायतकर्ता और आरोपियों की आपस में पुरानी रंजिश थी और इनके पहले भी झगड़े हो चुके है। आरोपी अनूप इस वारदात में शामिल था। hisar crime news,






 पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी अनूप पर पहले भी लड़ाई झगड़े के 8 से 10 अभियोग अंकित है। अभी हाल ही में आरोपी अनूप ने पैसे के लेनदेन को लेकर अपने साथियों सहित हांसी में एक व्यक्ति से फिरौती मांगी थी। उपरोक्त अभियोग में पहले  चार आरोपियों आर्यन , कार्तिक, हर्ष और विनय को गिरफ्तार किया जा चुका है। आरोपी अनूप से पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर 4 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। latest news Hisar today, 






उल्लेखनीय है कि पुलिस चौकी पीएलए हिसार में 8 मई 2023 को सूचना मिली कि पटेल नगर हिसार निवासी अमन, अमित और करण लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण सिविल अस्पताल हिसार में एडमिट है। सूचना पर सिविल अस्पताल पहुंची पुलिस टीम को पटेल नगर निवासी अमित ने शिकायत दी कि 08.05.2023 को शाम को कार्तिक ,आर्यन, विनय, हर्ष पंजाबी ने उसके भाई अमन की बेरहमी से पिटाई की और अमित को जान से मारने की नियत से उस पर फायर किया। झगड़े के दौरान उपरोक्त ने अमित और करण को भी चोटे मार, जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गए। Hisar Haryana news 

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |