खरड़ गांव के सरपंच पर हमला करने के मामले में दो गिरफ्तार | Two arrested for attacking Sarpanch of Kharar village
Two arrested for attacking Sarpanch of Kharar village in Hisar district,
Haryana news/ Hisar :
थाना सदर पुलिस ने गांव खरड़ के सरपंच रमेश कुमार व उसके परिवार पर हमला कर तोड़ फोड़ करने के मामले में दो और आरोपियों बगला हिसार निवासी आकाश और सुनील कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को अदालत में पेश किया जहां से आकाश को जेल भेज दिया। जबकि सुनील नाम के उपरोक्त आरोपित को पुलिस रिमांड पर लिया गया है। latest news Hisar,
उप निरीक्षक दिनेश कुमार ने बताया कि आरोपी आकाश और सुनील कुमार गांव खरड़ के सरपंच रमेश कुमार व उसके परिवार पर हमला कर उसके घर में तोड़फोड़ करने की वारदात में शामिल थे। पुलिस इस मामले के मुख्य आरोपी गांव खरड़ निवासी आनंद और विकास को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। जांच में सामने आया कि पहले गिरफ्तार किए गए आरोपी आनंद और सरपंच रमेश कुमार के बीच गाड़ी के लेनदेन को लेकर विवाद था। Hisar news Today,
आरोपी आकाश को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है और सुनील को आगामी कार्रवाई हेतु 1 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। गौरतलब है कि थाना सदर में गांव खरड़ के सरपंच रमेश कुमार ने 08.11.2023 को आरोपी आनंद व इसके साथियों द्वारा उसपर और इसके परिवार पर हमला कर उसके घर में तोड़फोड़ करने के बारे में शिकायत दी थी। Hisar crime news,

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks