स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

मोटरसाइकिल चोरी के मामले में गिरफ्तार, चोरीशुदा 2 मोटरसाइकिल बरामद | Arrested in motorcycle theft case in Hisar

 Arrested in motorcycle theft case


हरियाणा न्यूज / उकलाना : 

     उकलाना पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी कन्हेड़ी, टोहाना निवासी रामपाल उर्फ चोटा को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपी से चोरीशुदा 2 मोटरसाइकिल बरामद की है। पुलिस ने आरोपित से पूछताछ कर उसे अदालत में पेश कर जेल भेज दिया। 





 एएसआई सुभाष ने बताया कि  उकलाना मंडी निवासी जिले सिंह ने मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे थाना उकलाना में शिकायत दी थी। उसने बताया कि 24 अक्टूबर 2023 को उसने अपना मोटरसाइकिल घर के सामने गली में खड़ी की थी। वहा से किसी अज्ञात ने उसे चुरा लिया। शिकायत पर थाना उकलाना में मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।





     पुलिस ने आरोपी से चोरी शुदा 2 मोटरसाइकिल बरामद किए है। पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी ने एक मोटरसाइकिल 24 अक्टूबर को उकलाना मंडी से और दूसरा मोटरसाइकिल 19 अगस्त 2023 को सब्जी मंडी , उकलाना से चोरी की थी। आरोपी को पूछताछ उपरांत अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |