Diwali ke bad dhaan mein teji : दिवाली के बाद धान में तेजी
Diwali ke bad dhaan mein teji, kisanon ke khile chehre
हरियाणा न्यूज/ इन दिनों किसानों को बीते साल की अपेक्षा 1121 धान के अधिक भाव मिल रहे है। बीते साल 3700 रुपये के आसपास भाव 1121 धान के थे जो इस बार 4600 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक तक पहुंचे। इस सप्ताह के अंत में 4700 रुपये प्रति क्विंटल से अधिक भाव रहे। किसानों को भाव बढ़ने की उम्मीद है।
किसानों को उम्मीद है कि पांच हजार रुपये तक भाव धान 1121 के आने वाले दिनों में पहुंचेंगे। मार्केट कमेटी में दर्ज आंकड़ों के अनुसार एक लाख 92 हजार 717 क्विंटल 1121 धान मंडी आ चुकी है। पीआर, 1121, 1509 धान सहित अन्य किस्मों की धान बीते साल से अधिक मंडी पहुंची है। इस साल उचाना मंडी में अब तक पांच लाख 75 हजार 138 क्विंटल धान मंडी पहुंची है। बीते साल इन दिनों तक चार लाख 52 हजार 391 क्विंटल धान पहुंची थी। इस साल बीते साल की अपेक्षा एक लाख 22 हजार 747 क्विंटल धान मंडी अधिक आई है। धान के सीजन में किसानों को इस बार कोई ज्यादा परेशानी नहीं हुई।
1509 किस्म की आवक दोगुनी
• 1509 धान बीते साल की अपेक्षा अब तक दोगुना से अधिक पहुंच चुकी है। एक 63 हजार क्विंटल धान पहुंची थी। बीते साल अब तक 81 हजार क्विंटल आई थी। इस साल 3650 रुपये प्रति क्विंटल तक के भाव किसानों को मिले जो बीते साल से अधिक है । किसान राजेंद्र, मांगेराम, बीरभान ने कहा कि इस बार धान की फसल उनके लिए पीला सोना साबित हो रही है। भाव अधिक बढ़ने से किसानों को आर्थिक रूप से फायदा हो रहा है।
बीते साल से अधिक मिले भाव
मार्केट कमेटी सचिव संदीप कासनिया ने बताया कि इस साल बीते साल की अपेक्षा धान मंडी पहुंच रही है। 1121 धान के भाव बीते साल से अधिक किसानों को मिल रहे है।
दिन भाव प्रति क्विंटल
सोमवार 4651 रुपये
मंगलवार 4650 रुपये
बुधवार 4635 रुपये
गुरूवार 4641 रुपये
शुक्रवार 4641 रुपये
शनिवार 4685 रुपये
(नोट: 1121 धान के भाव उच्च क्वालिटी प्रति क्विंटल में हैं)

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks