सिसाय गांव के खेतों से धान चोरी | Sisai gaon ke kheton se dhaan ki fasal chori
Sisai gaon ke kheton se dhaan ki fasal chori
हरियाणा न्यूज / हांसी : हरियाणा के सबसे बड़े ( Haryana biggest village ) गांव सिसाय के खेतों से अज्ञात चोर किसान की धान की फसल ( Dhaan ki fasal chori) को चुराकर मौके से भाग गए। पीड़ित किसान ने इसकी शिकायत Sadar police station Hansi में की तो पुलिस ने मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल चोरों के बारे में कोई सबूत हाथ नहीं लग पाया है।
सिसाय कालीरावण निवासी किसान रमेश ने बताया कि उसने एक एकड़ धान की फसल कटवाई थी और वो फसल निकाल कर खेत में ही बरसाने के लिए छोड़ी हुई थी। ताकि मंडी में फसल साफ सुथरे जाए तो उसकी उसकी उचित कीमत मिल सके। रात के समय अज्ञात चोर उसके खेत में आए और उसकी करीब 65 मण धान की फसल को चुराकर ले गए। जब वह सुबह खेत में पहुंचा तो उसे अपनी धान की फसल चोरी होने के बारे में पता चला। जब उसने इस बारे में आज पड़ोस के लोगों से पूछताछ की तो कोई सुराग नहीं लगा।
तब उसने उसके खेत की तरफ जाने वाली सड़क के रास्ते पर गांव के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो रात करीब 12:30 बजे एक लाल रंग की कर और उसके पीछे टाटा 407 गाड़ी उसके खेत के रास्ते पर जाती हुई दिखाई दी और कुछ समय बाद ही दोनों वापस भी आई हैं। उसे शक है कि इन्हीं गाड़ियों में उसकी धान की फसल को चोरी करके कर लेकर गए हैं। हांसी सदर थाना पुलिस ने रमेश की शिकायत पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks