शेखपुरा गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से नारनौंद क्षेत्र के युवक की मौत, साथी घायल | agyat vahan ki takkar se bike sawari yuvak ki maut
Sheikhpura gaon ke pass agyat vahan ki takkar se bike sawari yuvak ki maut
तीन बच्चों के सिर से उठा पिता का साया
हरियाणा न्यूज/ हांसी : हांसी के नजदीकी गांव शेखपुरा के पास बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। जिसके कारण बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि उसका दूसरा साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में भर्ती करवाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवा दिया है। जिसका पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा।
गंभीर चोटें लगने से बाइक सवार की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक गांव शेखपुरा के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को उपचार के लिए हांसी के नागरिक अस्पताल में पहुंचाया। जहां पर डॉक्टरों ने एक युवक को मृत घोषित कर दिया। जबकि दूसरे का उपचार शुरू कर दिया। मृतक युग की पहचान गांव खांडा खेड़ी निवासी 45 वर्षीय जोगिंद्र के रूप में हुई है। जबकि घायल युवक का नाम रमेश है।
काम देखने हांसी आ रहे थे बाइक सवार
अस्पताल में उपचाराधीन रमेश ने बताया कि वह और जोगिंदर मिलकर लकड़ी खरीदने बेचने का कार्य करते हैं। रविवार को वह दोनों बाइक पर सवार होकर काम के सिलसिले में हांसी आ रहे थे कि गांव शेखपुरा के पास उनकी बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जोगेंद्र को गंभीर चोटे आई और डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जोगिंदर तीन बच्चों का पिता था और मेहनत मजदूरी कर अपने बच्चों का पालन पोषण कर रहा था।
सोमवार को करवाया जाएगा पोस्टमार्टम
शेखपुरा पुलिस चौकी पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल हांसी के शवगृह में रखवा दिया। जिसका पोस्टमार्टम सोमवार को करवाया जाएगा। पुलिस मृतक के परिजनों और घायल युवक के बयान पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks