मांगें नहीं मानी तो किसान आंदोलन दोबारा शुरु होगा-धर्मपाल बडाला | Mange nahin Mani to dobara hoga Kisan aandolan
Mange nahin Mani to dobara hoga Kisan aandolan
Haryana News / नारनौंद: किसानों ने मांगों को लेकर गांव बास के टोल ( bass toll plaza) पर 26 को चंडीगढ़ जाने के लिए रणनीति बनाई। कमेटी कि मीटिंग बलवंत मोर की अध्यक्षता में हुई। संयुक्त किसान मोर्चा हरियाणा के सदस्य सुरेश कोथ ने शिरकत कर सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कि किसानों की जल्द ही मांग पूरी नहीं की तो भविष्य में नुकसान उठाना पड़ेगा।
बास टोल कमेटी के वरिष्ठ किसान नेता धर्मपाल बडाला ने बताया कि किसान आंदोलन के लंबित मुद्दों के समाधान के लिए 26 से 28 नवंबर को राजभवन पड़ाव, चंडीगढ़ की तैयारी के लिए बास टोल के सभी गांवों में किसान मजदूर संगठन मिलकर जनसभा करेंगे। सैंकड़ों ट्रैक्टर लेकर ज्यादा से ज्यादा संख्या में चंडीगढ़ की तरफ कूच करेंगे। हर गांव से ट्रैक्टर लेकर किसान-मजदूर हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में 72 घंटे का पड़ाव 26 से 28 नवंबर को डालने के लिए चलेंगे।हमारी मांग है की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद की कानूनी गारंटी, फसल खराबे के मुआवजे व बीमा क्लेम तुरंत जारी किया जाए, श्रम कानून मजबूत, लेबर कोड रद्द, बिजली बिल संशोधन वापिस और स्मार्ट मीटर लगाने बंद किए जाए।
किसान नेता सुरेश कोथ ने कहा कि किसान मजदूर अब सांझी लड़ाई लड़ेंगे। किसान आंदोलन दोबारा शुरु होगा ये केवल 72 घंटे की हमारी ट्रायल है। खेत मजदूरों की सामाजिक सुरक्षा का कानून और मनरेगा काम के दिन व मजदूरी बढ़ाई जाए, किसानों को कर्जा मुक्त, जातिवाद व सांप्रदायिक भावनाओं से सचेत रहते हुए अपने सामाजिक सद्भाव को बचाते हुए संविधान, धर्मनिरपेक्षता और लोकतंत्र की हिफाजत के लिए सभी किसान, मजदूर, कर्मचारी, महिला, छात्र-युवा राजभवन कूच के लिए 26 नवंबर को पंचकूला चलेंगे।
इस मौके पर यूनियन के हल्का प्रधान फूल खरब, तपा उगालन के प्रधान जगदीश, सचिव प्रताप सिंह, सुरेश, बसीर खान, दिलबाग सिंह, महाबीर, शमशेर, कपुर सिंह, अजीत सिंह बाहर, अतरसिंह मोर, सुनील कुमार पांचाल, चतर सिंह, उमेद मोर, रिछपाल मोर। हिसार से रणबीर मलिक, श्रद्धानंद राजली, एडवोकेट हर्षदिप गिल, राजिव मलिक, कृष्ण पाली, दशरथ मलिक, कैलाश मलिक, कृष्ण देपल, मुकेश मलिक, सुरेश मलिक, रामनिश, चंद्र आदि शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks