हिसार से पानीपत जा रही बस परिचालक के पैसे चोरी करने के मामले में दो गिरफ्तार, अस्पताल से बाइक चोरी के मामले में एक गिरफ्तार
Hisar se Panipat jaane wali bus parichalak ke rupaye chori karne ke mamle mein do girftar
परिचालक के बैग से रुपए चुराने के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, चोरीशुदा संपूर्ण धनराशि और मोटरसाइकिल बरामद
हरियाणा न्यूज/ सुनील कोहाड़।
हिसार : हिसार से पानीपत जा रही है रोडवेज की बस के परिचालक के बाग से नगदी व टिकट बॉक्स सहित अन्य सामान चोरी करने के मामले में हिसार बस स्टैंड चौकी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को पकड़ने में सफलता मिलती है। पुलिस ने आरोपितों के कब्जे से चोरी किए गए नगदी व वारदात में प्रयोग किया गया मोटरसाइकिल बरामद किया है। वही है कन्या मामले में बस स्टैंड चौकी पुलिस ने ऋषि नगर स्थित एक अस्पताल से मोटरसाइकिल चोरी करने के मामले में भी एक आरोपित को पकाने में कामयाबी मिली है।
बस स्टैंड हिसार चौकी पुलिस ने बस स्टैंड हिसार पर रोडवेज बस के परिचालक के बैग से कागजात, टिकट बॉक्स और 3 हजार रुपए चोरी के मामले में दो आरोपियों बुवाना निवासी अंकुर और बालावास निवासी अमित को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरीशुदा सामान सहित 3 हजार रुपए और वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल बरामद की है।
बस स्टैड चौकी प्रभारी उप निरीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि हरियाणा रोडवेज के जींद डिपो में तैनात रोडवेज बस परिचालक पेटवाड़ निवासी विरेन्द्र सिंह ने शिकायत दी कि वह 3 नवंबर को हिसार से पानीपत जाने के लिए हिसार बस स्टैंड के बूथ न. 1 पर गाङी लगा, काउन्टर पर टिकट बना रहा था और उसका बैग बस के अन्दर डैस बोर्ड पर रखा था । उसके बैग से कोई अज्ञात व्यक्ति पैन कार्ड आधार कार्ड, ATM, टिकट बाक्स, मशीन का चार्जर और करीब 3000 रुपये चुरा कर ले गया। पुलिस ने दो गई शिकायत पर थाना शहर हिसार में अभियोग अंकित कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया कि उपरोक्त आरोपी मोटरसाइकिल पर सवार हो बस स्टैंड हिसार आए और मोका देख परिचालक के बैग से 3 हजार रुपए व सामान चुरा कर ले गए । पुलिस ने आरोपियों से वारदात में प्रयोग मोटरसाइकिल और 3 हजार रुपए बरामद किए है। आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया है।
मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गिरफ्तार
हरियाणा न्यूज/ हिसार : बस स्टैंड चौकी पुलिस ने ऋषि नगर हिसार स्थित सिंगला अस्पताल के पास से मोटरसाइकिल चोरी के मामले में आरोपी गंगवा निवासी सोनू उर्फ कालू को गिरफ्तार किया है।
चौकी प्रभारी एसआई अशोक ने बताया कि पुलिस ने आरोपी द्वारा चुराई गई मोटरसाइकिल बरामद की है। बस स्टैंडपुलिस चौकी में ब्राह्मण मोहल्ला, हिसार निवासी विकास सोनी ने ऋषि नगर हिसार स्थित सिंगला अस्पताल के पास से उसकी मोटरसाइकिल चोरी होने के बारे में शिकायत दी थी। जिस पर कार्रवाई करते हुए उपरोक्त आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी शुदा मोटरसाइकिल बरामद की है। आरोपी सोनू उर्फ कालू को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है। मामले में आगामी जांच जारी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks