स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

CTU bus driver ki hatya karne ke mamle me 2 girftar : सीटीयू बस ड्राइवर की हत्या करने के मामले में 2 ओर गिरफ़्तार

CTU bus driver ki hatya karne ke mamle me 2 ओर girftar : सीटीयू बस ड्राइवर की हत्या करने के मामले में 2 ओर गिरफ़्तार


 हरियाणा न्यूज / बरवाला।

बरवाला पुलिस ने सीटीयू बस चालक हत्या मामले में कार्रवाई करते हुए दो ओर आरोपियों को पकड़ने में कामयाबी हासिल की है। पुलिस पकड़े गए आरोपितों को सोमवार को अदालत में पेश करेगी। इस मामले में पुलिस अब तक 8 आरोपितों को गिरफ्तार कर चुकी हैं। पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपितों की  पहचान गांव बिछपड़ी निवासी गोलू व कपिल के रूप में हुई है। 







     थाना प्रभारी निरीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि उपरोक्त आरोपी गोलू और कपिल सीटीयू बस चालक राजेश पर रंजिशन, योजना के तहत हमला कर चोटे मारने की वारदात में शामिल थे। पुलिस ने उपरोक्त मामले में पहले छह आरोपियों प्रवीन उर्फ पन्नी, सुमित उर्फ डब्बू, विक्रम उर्फ मोटा वासी बिचपड़ी, मनोज उर्फ कालू वासी बालक और नहला फतेहाबाद निवासी अमित और गुरदीप को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है । उल्लेखनीय है कि थाना बरवाला में 7 अगस्त की रात्रि को सूचना मिली कि जेवरा निवासी राजेश लड़ाई झगड़े में लगी चोटों के कारण अमनदीप अस्पताल, हिसार में दाखिल है। 






 जेवरा निवासी मनजीत ने शिकायत दी कि मेरा भाई राजेश सीटीयू में ड्राइवर है। मेरी बालक चोपटा पर परचून की दुकान है। 07.8.2023 की रात में हम दुकान बंद कर घर के लिए निकले कि बाबा फूलनाथ गौशाला के पास मेरे भाई राजेश की गाड़ी पर दो मोटरसाइकिल सवार 6/7 युवकों ने कसोला और डंडों हमला कर उसे चोटे मारकर भाग गए। मैंने मेरे भाई को अमनदीप अस्पताल में भर्ती करवाया, जहा इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। राजेश पर आरोपी व उसके साथियों ने रंजिशन योजना के तहत हमला कर चोटे मारी। मंजीत की शिकायत पर उपरोक्त अभियोग अंकित किया गया। उपरोक्त आरोपियों गोलू और कपिल से पूछताछ जारी है आरोपियों को कल अदालत में पेश किया जाएगा ।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |