स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

हिसार पुलिस के हत्थे चढ़ा ईनामी बदमाश, हिसार, फतेहाबाद सहित अन्य जिलों में भी हैं मामले दर्ज | Hisar police ki hatthe chadha inami Badmash

Hisar police ki hatthe chadha inami Badmash

पेट्रोल पंप लूट मामले 5 हजार का इनामी एक और मुख्य आरोपी गिरफ्तार


Haryana News / Hisar : 

       पेट्रोल पंपों पर हुई लूट मामले में 5 हजार रुपए के ईनामी वारदात में कार्रवाई करते हुए एसपी गठित एसआईटी ने इस मामले के मुख्य आरोपित एवं इनामी बदमाश भैणी बादशाहपुर निवासी पवन उर्फ नागड को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा पकड़े गए बदमाश पर हिसार, फतेहाबाद सहित प्रदेश के दूसरे जिलों में भी जान से करने का प्रयास करने फायर करने फिरोते मांगने सहित विभिन्न धाराओं के तहत आपराधिक मामले दर्ज हैं। 





     एसआईटी इंचार्ज पुलिस उप अधीक्षक गौरव शर्मा ने बताया कि पवन उर्फ नागड 31 अक्टूबर को पेट्रोल पंपों पर हुई लूट की सभी  वारदातो में शामिल था। आरोपी पवन उर्फ नागड 5 हजार रुपए का इनामी अपराधी है। आरोपी पवन उर्फ नागड का अपराधिक रिकॉर्ड रहा है। 




आरोपी पवन उर्फ नागड़ ने निम्न वारदाते की है :-

1. आरोपी ने अपने एक अन्य साथी सहित 3 सितंबर को अपने ही गांव के एक व्यक्ति पर जान से मारने की नियत से फायर किया था।





2.आरोपी ने टोहाना निवासी प्रदीप उर्फ टीटा  और जांडली  फतेहाबाद निवासी सुमित उर्फ बिंडा के साथ मिलकर आर्य बाजार, उकलाना स्थित कपड़े की दुकान पर फायर कर 20 लाख रुपए की फिरौती मांगी थी। इस मामले में टोहाना निवासी प्रदीप उर्फ टीटा  और जांडली  फतेहाबाद निवासी सुमित उर्फ बिंडा दोनो आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। 






3. आरोपी पवन उर्फ नागड़ ने विरैन्द्र उर्फ भोपा, सागर, लालू वासी खारिया और मुंशी के साथ मिलकर दादरी तोए से फरूखनगर के बीच शराब के ठेका से 10-12 हजार रूपये व शराब की बोतले पिस्तौल के बल पर छीनी थी। 





    इसके साथ ही आरोपी पवन उर्फ नागड़ 31 अक्टूबर को पेट्रोल पंपों सहित सभी वारदातो में शामिल था।  पेट्रोल पंपों पर हुई लूट मामले में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा गठित एसआईटी द्वारा मामले में मुख्य इनामी अपराधियो व उनके सहयोगी सहित चार आरोपियों ठस्का निवासी विरेंद्र उर्फ भोपा, दौलतपुर निवासी अमरदास उर्फ अमरु, काकडोद, जिला जींद निवासी बिजेंद्र और करमजीत उर्फ सत्तू को गिरफ्तार किया जा चुका है। जिनमे से  ठस्का निवासी विरेंद्र उर्फ भोपा, दौलतपुर निवासी अमरदास उर्फ अमरु को माननीय अदालत से दो दिन के रिमांड पर लिया गया था।





 रिमांड के दौरान पुलिस ने आरोपी विरेंद्र उर्फ भोपा व अमरदास उर्फ अमरु से 1 पिस्तौल, 6 कारतूस, एक मैगजीन और नकदी बरामद की। उपरोक्त चारो आरोपियों को पूछताछ उपरांत पेश अदालत कर जेल भेज दिया गया है।आरोपी पवन उर्फ नागड़  से पूछताछ जारी है आरोपी को पेश अदालत कर 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |