जींद में बैंक के गनमैंन पर हमला : Jind mein Bank ke gunman per hamla
Jind me Bank ke gunman per hamla
Haryana News / जींद : गांव किनाना निवासी संजय कुमार (48) ने थाना सदर जींद पुलिस दी शिकायत में बताया कि वह सेना से रिटायर है तथा अब सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया पश्चिम विहार नई दिल्ली में गनमैन के तौर पर कार्य कर रहा है। वह प्रतिदिन गांव से नौकरी के लिए आवागमन करता है। सामान्य दिनचर्या की तरह शुक्रवार को भी वह अपनी स्कूटी पर रेलवे स्टेशन तक गया था तथा वहां पर स्कूटी खड़ी करके ट्रेन में दिल्ली ड्यूटी पर चला गया।
ड्यूटी पूरी करने के बाद शाम को करीब 8 बजे वह ट्रेन से किनाना रेलवे स्टेशन पर पहुंचा तथा वहां से बाइक उठाकर अपने घर जा रहा था कि करीब 350 मीटर दूर जाने पर एक नकाबपोश युवक ने गांव तक लिफ्ट मांगने के लिए उसकी स्कूटी को रुकवाया। जब उसने युवक से पूछा कि वह गांव में किस परिवार से है तो युवक ने अपने परिवार की जानकारी दी तथा चेहरे से कपड़ा हटाया तो उसने युवक को पहचान लिया जो गांव का ही प्रदीप था। तभी उसने आवाजें लगाकर अपने दूसरे साथियों को बुला लिया। जिन्होंने आते ही उसके कंधे पर तेजधार हथियारों से चोटें मारीं। इससे पहले कि वह माजरा समझ पाता, युवकों ने दूसरा वार उसके माथे पर किया।
बाद में उसे पता चला कि हमला करने वालों में दलीप उर्फ नानू निवासी किनाना ने प्रदीप निवासी किनाना का साथ दिया है। तभी वह चोटों के चलते बेहोश हो गया। जाते-जाते दोनों युवक उसे जान से मारने की धमकी भी देकर गए हैं। इस घटना दौरान उसका पर्स भी गुम हुआ है जिसमें करीब 20 हजार रुपए थे। मामले की सूचना पाकर उसका बेटा साहिल वहां पर आया तथा उसे उपचार के लिए जींद के नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया। थाने में दोनों आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks