माइनर टूटने से दर्जनों एकड़ भूमि जलमग्न, किसान परेशान : Miner tutane se darjanon ekkad Bhumi jal Magan
Miner tutane se darjanon ekkad Bhumi jal Magan
हरियाणा न्यूज/ फतेहाबाद : फतेहाबाद के गांव खजूरी जाटी में डिस्ट्रीब्यूटरी माइनर टूटने से काफी एकड़ भूमि जलमग्न हो गई। पानी भरने से खेतों में पकी खड़ी धान की फसल व नई बीजी गई गेहूं की फसल खराब हो गई। फिलहाल नहर की दरार पाटने का काम जारी है। वहीं इस पानी से किसानों में चिंता बढ़ी हुई है।
जानकारी के अनुसार गांव खजूरी जाटी के पास से गुजर रही मोहम्मदपुर डिस्ट्रीब्यूटरी में दीपावली के दिन दरार आ गई थी। तब सिंचाई विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर कटाव को भर दिया गया था।
ग्रामीणों ने बताया कि देर रात को कटाव फिर खुल गया और यहां से पानी आसपास के सभी खेतों में भर गया। सुबह ग्रामीणों को इस बारे में पता चला तो सिंचाई विभाग को सूचित किया गया, लेकिन काफी देर तक कोई सुध नहीं ली गई। बाद में दोपहर को जेसीबी सहित टीम मौके पर पहुंची और कटाव भरने का कार्य किया।
ग्रामीणों ने बताया कि आसपास के खेतों में धान की पकी फसल खड़ी है और काफी एकड़ में गेहूं भी बीज दी गई और खेतों में पानी भरने से फसलें खराब हो गई। फसलें डूबने वाले किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें हैं।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks