स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

जींद के नजदीकी गांव में घर में घुसकर युवक पर तलवारों व लाठी-डंडों से हमला

Jind ke nazdiki gaon samdo me ghar ghuskar yuvak per talwaro and Lathi dandon se hamla


हरियाणा न्यूज / जींद : जींद जिले के गांव शामदो में आपसी झगड़े में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक का आरोप है गांव के ही यूको ने तेजडर हथियारों में लाठी डंडों से उसके ऊपर हमला कर दिया। हमला प्लांट में गोबर डालने को लेकर बताया जा रहा है। अलेवा थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। 




 शामदो निवासी वीरेन्द्र उर्फ नन्हा ने थाना अलेवा पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह खेतीबाड़ी का काम करता है। उसके पिता 5 भाई थे। जिनमें से केवल सबसे बड़ा कूड़ाराम व सबसे छोटा कृष्ण जीवित हैं, जबकि अन्य की मौत हो चुकी है। उनका एक सांझा प्लाट गांव शामदो में है, जहां पर चाचा कृष्ण का परिवार गोबर आदि डालता है। उसकी चाची प्रेमी देवी उक्त सांझे प्लाट में गोबर डालने गई तो प्लाट के सामने रहने वाला सुखविन्द्र उर्फ कीडू अपने मकान के बाहर बैठा था। उसने चाची को वहां गोबर डालने से मना कर दिया और गाली-गलौच शुरू कर दी। जिस पर चाची ने घर आकर चाचा को पूरा मामला बताया।





सुखविन्द्र गांव के बस स्टैंड पर करियाना की दुकान करता है। दिन के करीब 11 बजे वह, उसका चाचा कृष्ण तथा चचेरा भाई प्रवीण गांव के नम्बरदार दीपक को साथ लेकर सुखविन्द्र की दुकान पर बात करने गए। जहां उन्होंने उसे दुकान से बाहर बुलाकर बातचीत करनी शुरू की तो वहां भी प्लाट के पड़ोसी सुखविन्द्र ने उल्टा सीधा बोलना शुरू कर दिया तथा दुकान से गंडासी निकाल कर ले आया। जब उन्होंने पुलिस में शिकायत देने की बात की तो आरोपी ने उनसे गाली-गलौच व कहासुनी की।





मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करके सुखविन्द्र को उसी दुकान पर भेज दिया तथा वे भी अपने घर लौट आए। इसके बाद दोपहर बाद करीब 2 बजे वह अपने चाचा कृष्ण के मकान के सामने बैठा था तो इसी दौरान सुखविन्द्र व उसके साथ 4-5 नकाबपोश युवक बाइकों पर आए जो लाठी-डंडों से लैस होकर आए थे, वहीं सुखविन्द्र के हाथ में तलवार थी। उनके इरादे भांपकर वह चाचा के मकान में घुस गया। उस समय चाचा-चाची घर पर मौजूद नहीं थे।





तभी सुखविन्द्र व उसके साथियों ने जबरन मकान में घुसकर उस पर हमला बोल दिया। आरोपी ने तलवार से उसके सिर में हमला करना चाहा जिससे बचाव करते हुए बाएं हाथ की हथेली पर चोटें आई हैं। व हीं उसे दोनों पैरों पर भी तलवार से वार करके चोटें मारी गई हैं। अन्य युवकों ने उसे जमीन पर गिराकर लाठी-डंडों से कमर, सिर व अन्य जगह चोटें मारीं। जब उसने बचाव में शोर मचाया तो आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए अपने-अपने हथियारों सहित वहां से भाग गए।




मामले की सूचना पाकर चाचा कृष्ण मौके पर पहुंचा तथा उपचार के लिए अलेवा के सरकारी अस्पताल में दाखिल करवाया। उसे आरोपियों से जान का खतरा बना हुआ है। थाने में सभी आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |