Jind mein centro car ne bike ko Mari takkar : तेज रफ्तार सैंट्रो ने टक्कर से बाइक सवारों को मारी टक्कर
Jind mein centro car ne bike ko Mari takkar
हरियाणा न्यूज /जींद : सफीदों तहसील के अंतर्गत गांव मुआना निवासी पारस (18) ने थाना सफीदों पुलिस को दिए बयानों में बताया कि वह सोनीपत की एक कम्पनी में काम करता है। वह सोनीपत में ड्यूटी करने के बाद बाइक पर अपने घर लौट रहा था कि रास्ते में उसे गांव का युवक सुशील उर्फ साहिल मिल गया। जिसे गांव में जाना था। वे शाम को करीब 6 बजे गांव के लिए उसकी स्पलैंडर प्लस बाइक पर चल दिए।
बाइक को साहिल उर्फ सुशील चला रहा था जबकि वह पीछे बैठा था। जब वे शाम करीब साढ़े 8 बजे पायनियर स्कूल हाट रोड सफीदों पर पहुंचे तो सफीदों की तरफ से दिल्ली नम्बर लिखी सैंट्रो का चालक अपने वाहन को तेज रफ्तार व लापरवाही से चलाता हुआ आया तथा सीधे उसकी बाइक में सीधी टक्कर मार दी। जिससे वह दोनों बाइक सहित सड़क पर जा गिरे। हादसे में उसे छाती, सिर, बाई भौंहों तथा दोनों पैरों पर गंभीर चोटें आईं। वहीं सुशील उर्फ साहिल को भी चोटें लगी हैं।
वारदात को अंजाम देने के बाद कार चालक अपने वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। वे दोनों भी ज्यादा चोटों के चलते बेहोश हो गए थे। राहगीरों ने प्राइवेट वाहन का इंतजाम करके उन्हें उपचार के लिए सफीदों के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रोहतक पी. जी.आई. रैफर कर दिया। वहीं हादसे की सूचना पाकर अस्पताल पहुंचे परिजनों ने उन्हें उपचार के लिए पानीपत के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवा दिया।
जहां से उसे शुक्रवार को छुट्टी मिल गई है, जबकि साहिल अभी भी उपचाराधीन है। थाने में सैंट्रो के अज्ञात चालक पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज करके पुलिस ने उसकी तलाश तेज कर दी है।

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks