स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

उचाना में दुकान में लगी आग : लाखों रुपए का सामान स्वाहा : Uchana Mandi me dukaan me lagi Aag

Uchana Mandi me dukaan me lagi Aag

आग लगने से लाखों रुपए का सामान जलकर हुआ स्वाहा 


हरियाणा न्यूज / उचाना : 


पुलिस चौकी के पास परचून की होलसेल की दुकान में शनिवार देर रात को बिजली शार्ट सर्किट से लगी आग से दुकान में लाखों रुपए का सामान जल कर राख हो गया। सिंगला ट्रेडिंग कंपनी के नाम से पुलिस चौकी के पास दुकान है। दुकान में आग पर कड़ी मशक्त के बाद दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियों से काबू पाया गया। सुरेश सिंगला ने बताया कि शनिवार शाम को रात को दुकान सही प्रकार से सही करके घर गए थे। दुकान के सामने ही उनका घर है। रात को करीब 12 बजे पुलिस ने सूचना दी कि दुकान से धुआं उठ रहा है। जब वो आए तो दुकान में आग लगने से धुआं उठ रहा था। दुकान में आग बिजली के शार्ट सर्किट से लगी है। धुआं दुकान के अंदर इतना था कि दुकान के अंदर जाना मुश्किल था। सामान को बचाने की कोशिश की गई लेकिन कोई भी कोशिश कामयाब नहीं हुई। आग लगने की जानकारी मिलने पर दो फायर ब्रिगेड गाड़ी पहुंची। काफी देर के बाद आग पर काबू तो पा लिया गया लेकिन सारा सामान जो परचून का था वो जलकर राख हो चुका था। 25 लाख रुपये के करीब का सामान आग लगने से जलकर राख हो गया। पार्षद भारतभूषण मखंड, ओपी गुप्ता, सुरेंद्र ने कहा कि आग लगने से हुए लाखों रुपए के नुकसान का मुआजवा प्रशासन दे ताकि कुछ हद तक जो नुकसान हुआ है उसकी भरपाई हो सकें।





गांव खुरडा में शाट सर्किट से लगी आग से हजारों का सामान जला


राजौंद। गांव खुरड़ा के बिजली के शॉट सर्किट से लगी आग से हजारों रूपये का घर का सामान जलकर राख हो गया। जानकारी देते हुए खुरड़ा निवासी नरेश ने बताया कि उसका भाई सुरेश अपनी पत्नी को लेकर शनिवार को कैथल अस्पताल लेकर गया था। जिसके यहां रात को लड़की ने जन्म लिया और पत्नी की हालत खराब होने के कारण करनाल कल्पना चावल में रेफर किया गया। वह मकान को ताला लगाकर चले गए थे। रविवार को दोपहर बाद अचानक मकान से धुआं निकलता देखा तो पड़ोसियों ने उनको सूचना दी।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |