स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

Tannu goyat ne kajakistan mein jita gold : तन्नु गोयत ने कजाकिस्तान में जीता गोल्ड, गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत

 Tannu goyat ne kajakistan mein jita gold, Asian youth boxing championship

विजेता खिलाड़ी तन्नु का गांव में किया सम्मानित

हरियाणा न्यूज / जुलाना : 

जुलाना क्षेत्र के गढ़वाली गांव की बेटी तन्नु गोयत ने कजाकिस्तान में आयोजित एशियन यूथ बॉक्सिंग चैंपियनशिप ( Asian youth boxing championship ) में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीतने पर गांव पहुंचने पर जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर गांव में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सरपंच एसोसिएशन के पूर्व जिला प्रधान राजेश गोयत ने की। 





कार्यक्रम में विधायक अमरजीत ढांडा, बरोदा के विधायक इंदुराज, इनेलो नेता सुनैना चैटाला, पूर्व विधायक परमेंद्र ढुल, नवीन सांगवान, रोहित दलाल, विरेंद्र आर्य, वजीर ढांडा, इनेलो हलकाध्यक्ष सतीश नैन, सरपंच एसोसिएशन की खंड प्रधान शिक्षा देवी आदि ने शिरकत की। तन्नु ने एशियन युथ वुमेन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में 54 किलोग्राम भार वर्ग में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए गोल्ड मेडल जीता। प्रतियोगिता 21 अक्टूबर से तीन नवंबर तक कजाकिस्तान में आयोजित की गई थी।





 तन्नु ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए मंगोलिया, जापान और उब्जेकिस्तान की खिलाड़ियों को 5- ० से मात देकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। विधायक अमरजीत ढांडा ने कहा कि तन्नु ने गोल्ड मेडल जीत कर पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है। अन्य लड़कियों को भी खेल के क्षेत्र में मेहनत करनी चाहिए। इनेला नेत्री सुनैना चौटाला ने कहा कि आज के युग में बेटियां किसी भी क्षेत्र में लड़कों से कम नही है। लड़कियां भी अपने परिवार और गांव का नाम रोशन कर सकती हैंए यह तन्नु ने साबित कर दिखाया।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |