स्वतंत्रता दिवस स्पेशल पेज


 

Breaking News

punsah Nirman ke liye gali ukhad kar thekedar lapata: पुनः निर्माण के लिए गली उखाड़कर ठेकेदार लापता ?

 punsah Nirman ke liye gali ukhad kar thekedar lapata, sthaniya log pareshan


हरियाणा न्यूज / सोनीपत : 

वार्ड नंबर 6 हरिनगर कालोनी के लोग लंबे समय से परेशान हैं।हरिनगर कालोनी में दो महीने पहले नगरपालिका ने गली निर्माण का कार्य शुरू करवाया था। जिसके चलते ठेकेदार ने गली को पूरी तरह से उखाड़ तो दिया, लेकिन काम आगे बढ़ाने की बजाय ठेकेदार यहां से लापता दिखाई दे रहा है। 




गली तोड़ने के कारण गली का दूषित पानी गली के गड्ढों में जमा हो गया है। टूटी गली के बीच जगह-जगह जमा दूषित पानी की वजह से स्थानीय लोगों को आवागमन में भारी परेशानी हो रही है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी अधिकारियों के कान पर जूं तक नहीं रेंग रही है। ऐसे में स्थानीय लोग वार्ड पार्षद अजय सरोहा के साथ एसडीएम डा. निर्मल नागर से मिले । 






स्थानीय लोगों ने कहा कि करीब दो महीने से उनकी गली में परेशानी बनी है। जिसके समाधान के लिए नगरपालिका के अधिकारियों से संपर्क किया गया, लेकिन आज तक कोई सुनवाई नहीं हो रहा है। जिसके कारण लोगों को परेशानी हो रही है। गली निर्माण का कार्य ठेकेदार को मिलने के बाद हरिनगर में ठेकेदार ने गली उखाड़वा दिया, लेकिन इस बीच वह सड़क दुर्घटना में घायल हो गया, जिस वजह से गली का निर्माण अधर में लटक गया है। अब हालत यह है कि गली के लोगों का घर से निकलना मुश्किल हो गया है। उन्हें अपने दो पहिया वाहन भी दूसरी गली में खड़े करने पड़ रहे हैं। वहीं बच्चे, बुजुर्ग और युवा भी ऊबड़ खाबड़ गली में गिरकर चोटिल हो रहे हैं।




एसडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

स्थानीय लोगों की समस्या सुनने के बाद एसडीएम डा. निर्मल नागर ने उन्हें गली निर्माण शुरू करवाने का आश्वासन दिया। इसके बाद उन्होंने नगरपालिका सचिव पवित्र गुलिया व पालिका अभियंता राहुल मोर को गली का जायजा कर जल्द से जल्द गली निर्माण का कार्य शुरू करवाने के निर्देश दिए हैं।

कोई टिप्पणी नहीं

Thanks

Home; | DMCA; | Disclaimer; | Privacy Policy; | About Us; | Contact Us; |