donation dene ke liye Bulaya Rohtak | डोनेशन देने के के लिए बुलाया रोहतक , किडनेप कर मांगी फिरौती
donation dene ke liye Bulaya Rohtak, kidnep kar mangi firauti
नोएडा के युवक को रोहतक में किडनेप कर की मार-पीट, वीडियो वायरल
हरियाणा न्यूज / रोहतक :
नोएडा के युवक को रोहतक में किडनैप करके मारपीट करने की वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। आरोपियों ने पीड़ित युवक को डोनेशन देने के नाम पर रोहतक बुलाया था। इसके बाद उसका अपहरण कर लिया और उसके साथ मारपीट कर उससे एक करोड़ की फिरौती भी मांगी करने की बात सामने आ रही है। पुलिस ने इस मामले में 4 लोगों को गिरफ्तार कर किया है।
पुलिस के मुताबिक नोएडा के सेक्टर-45 निवासी नरेंद्र शर्मा ने पुलिस में दी शिकायत में बताया कि वह बैंक से प्रोपर्टी लोन व पर्सनल लोन पास कराने के साथ-साथ कंपनी से जुड़ा है, जिसके मालिक संजय है। वे सामाजिक संस्थाओं को डोनेशन देते रहते हैं। वह संस्थाओं को डोनेशन दिलवाने का कार्य करता है। उसे फरीदाबाद में रह रहे पंजाब निवासी विजय शर्मा का फोन आया। उसने रघुबीर व जनक सिंह से मिलवाया, जो रिटायर फौजी हैं।
उन्होंने उसे गुरुग्राम के इफको चौक पर बुलाया। वहां से वह रघुवीर, जनक व प्रदीप के साथ जयपुर चला गया। बाद में चारों रोहतक आ गए। इसके बाद झज्जर जिले के गांव डीघल स्थित एक गोशाला में गए। वे गोशाला को डोनेशन दिलाने की बात कर रहे थे। तभी उसे व रघुवीर को प्रदीप, मनोज, संदीप व मंजीत जबरन एक कार में बैठाकर रोहतक के लाढ़ोत रोड़ स्थित सनसिटी हाइट्स ले आए।
पीड़ित का आरोप है कि रात को उसे व रघुबीर को एक फ्लैट के अंदर बंधक बनाकर रखा। उसे पहले खुद पीटा, इसके बाद रघुबीर से डंडों से पिटवाया। साथ में वीडियो बना लिया। यह वीडियो अमेरिका में रह रही पत्नी को भेजकर पैसे मांगे।
लोकेशन मिलते ही आए पकड़ में
पुलिस ने लापता नरेंद्र की तलाश शुरू कर दी थी। जैसे ही आरोपियों ने नरेंद्र के एक फोन में सिम डाली तुरंत पुलिस को पता लग गया। पुलिस ने दबिश देकर फार्म हाउस से उसे छुड़वा लिया।
आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया
बंधक बनाए गए नोएडा निवासी नरेंद्र शर्मा को बरामद कर लिया है। आरोपियों को भी गिरफ्तार कर अदालत में पेश करेंगे। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। सतपाल सिंह, थाना प्रभारी, पुरानी सब्जी मंडी

कोई टिप्पणी नहीं
Thanks